logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • लैंडिंग गियर में खराबी, पक्षी से टकराना या... दक्षिण कोरिया में कैसे हुआ भीषण विमान हादसा, अब तक क्या पता चला?

लैंडिंग गियर में खराबी, पक्षी से टकराना या... दक्षिण कोरिया में कैसे हुआ भीषण विमान हादसा, अब तक क्या पता चला?.

 
  • Kunal Kataria
  • 29 Dec 2024
  • 891
image  

 

सियोल: दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को भयावह विमान हादसा हुआ है। इसे देश का सबसे भयावह विमान हादसा कहा जा रहा है। विमान में कुल 181 में लोग सवार में थे। इनमें से 179 की मौत हो गई है। विमान में मौजूद सिर्फ दो लोगों को बचाया जा सका है। यह हादसा रविवार सुबह हुआ, जब बैंकॉक से आ रही जेजू एयर की फ्लाइट 7C2216 लैंडिंग कर रही थी। लैंडिंग के वक्त विमान आग का गोला कैसे बना, इसके पीछे कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं।

दक्षिण कोरिया की मीडिया में बताया गया है कि दो इंजन वाला विमान बिना लैंडिंग गियर के रनवे पर फिसला और दीवार से टकराकर आग के गोले में बदल गया। स्थानीय दमकल प्रमुख ने कहा कि एक पक्षी का टकराना और खराब मौसम दुर्घटना का कारण हो सकता है। मुआन फायर स्टेशन के प्रमुख ली जियोंग-ह्यून ने कहा कि दुर्घटना का कारण खराब मौसम के साथ पक्षी की टक्कर भी हो सकती है।

???????????? SHOCKING FOOTAGE: BIRD STRIKE SEEN ON JEJU AIR FLIGHT 2216 BEFORE CRASH

MBC News releases footage allegedly showing a bird strike moments before the fatal crash of Jeju Air flight 2216. Investigation underway.#JejuAir #Muan #BirdStrike #Crash #SouthKorea #BreakingNews pic.twitter.com/jidQJchCEU

— Breaking News (@PlanetReportHQ) December 29, 2024

लैंडिंग गियर में खराबी वजह?

दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि लैंडिंग गियर में खराबी इस दुर्घटना की वजह हो सकती है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा, 'लैंडिंग गियर में खराबी के कारण फ्लाइट क्रैश लैंडिंग की कोशिश कर रही थी। इसका पहला लैंडिंग प्रयास फेल हो चुका था। ऐसा लगता है विमान रनवे के अंत तक अपनी गति कम करने में विफल रहा और एयरपोर्ट के बाहरी किनारे पर दीवार से टकरा गया।

विमान क्रैश के पीछे कोई ठोस कारण का पता नहीं चल सका है। विमान दुर्घटना के कारण पर अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है। हादसे की जांच के बाद सही कारण की घोषणा की जाएगी। दक्षिण कोरिया के अग्निशमन विभाग की ओर से जारी किए गया बयान में बताया गया है कि एक यात्री और चालक दल के एक सदस्य को बचाया गया है।

एयरलाइन ने क्या कहा है

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि विमान के पिछले वाले हिस्से से लोगों को बचाया गया है। आगे का हिस्सा पूरी तरह राख का ढेर बन गया था। विमान में सवार यात्रियों में से 173 दक्षिण कोरिया के थे और दो थाईलैंड के थे। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है।

हादसे के बाद जेजू एयर ने भी इसके कारणों पर कोई बात नहीं की है। एयरलाइन ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'हम जेजू एयर सिर झुका कर उन सभी से माफी मांगते हैं, जिनको मुआन एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे से नुकसान हुआ है। हम इस घटना पर प्रतिक्रिया देने के लिए अपनी ओर से सभी मुमकिन कोशिश करेंगे।

 

 
Share
Previous Post
बांदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मरीज के गले से निकाला 1 किलो का थायरॉइड ट्यूमर, मिली नई जिंदगी
Next Post
​90% लोग सर्दियों में नहाने का सही तरीका नहीं जानते, सबसे पहले गलत जगह डालते हैं पानी, इसलिए आते हैं ज्यादा हार्ट अटैक
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.