चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिले में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ओर से कहा गया है कि आने वाले दो दिनों में यानी कि 29 और 30 दिसंबर के बीच चमोली में 3 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भूस्खलन आ सकता है। दोनों विभागों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
पत्र में कहा गया है कि चमोली में 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 29 दिसंबर 2024 की शाम 5 बजे से 30 दिसंबर 2024 की शाम 5 बजे के बीच लेवल 3 का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन इलाकों में भूस्खलन की संभावना है। ऐसे में चेतावनी को ध्या में रखते हुए जिले में समुचित सुरक्षा संबंधी कदम उठाए जाएं। पत्र में आगे कहा गया है कि अलर्ट के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए अधिकारियों को निर्देश दें कि वह अलर्ट मोड में रहें।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चमोली जिले में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी के संबंध में एहतियात बरतने के लिए जिलाधिकारी चमोली को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। pic.twitter.com/Kuz6M0xS2I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2024
बता दें कि शनिवार की सुबह खराब मौसम के बीच चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.4 थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र 5 किमी की गहराई पर था। इस आपदा से किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।