logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म, आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, अब 20 को होगी वोटिंग

केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म, आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, अब 20 को होगी वोटिंग.

 
  • Raghvendra Shukla
  • 19 Nov 2024
  • 1014
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार शाम चुनाव प्रचार का शोर थम गया लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के नेताओं ने मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार शाम को बंद हो गया।

विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान होगा जहां सत्ताधारी भाजपा की प्रत्याशी आशा नौटियाल और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के मनोज रावत के बीच सीधा मुकाबला है। नौटियाल और रावत के अलावा चार अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत के इस वर्ष जुलाई में निधन होने से यह सीट रिक्त हुई है। नौटियाल और रावत, दोनों ही प्रत्याशी केदारनाथ विधानसभा का पूर्व में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

वर्ष 2017 में केदारनाथ सीट से पहली बार विधायक बने 54 वर्षीय रावत को 2022 के विधानसभा चुनावों में तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। रावत ने पत्रकारिता के क्षेत्र से राजनीति में कदम रखा है। नौटियाल दो बार- 2002 और 2007 में केदारनाथ सीट से विधायक रह चुकी हैं जबकि 2012 में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था । पचपन वर्षीय नौटियाल फिलहाल भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रही हैं । अधिकारियों ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 173 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 90,540 मतदाता हैं जिसमें 45,775 महिला मतदाता शामिल हैं। उपचुनाव का नतीजा 23 नवंबर को घोषित होगा ।

यह उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है । लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 5-0 से पटखनी देने के बाद प्रदेश में हुए दो विधानसभा उपचुनाव-बदरीनाथ और मंगलौर में भाजपा को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता भी पिछले विधानसभा उपचुनावों में मिले विजयी प्रदर्शन को जारी रखने के लिए मतदाताओं के बीच सक्रिय नजर आए ।

एक पखवाड़े चले चुनाव प्रचार में जहां भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं कीं, वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल ने कमान संभाली। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी का दौरा किया और मतदाताओं से वादा किया कि आपसी राय मशविरे से केदारघाटी का विकास किया जाएगा ।

धामी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी और राज्य सरकार अगले साल यात्रा शुरू होने से दो माह पहले पंडा पुरोहित, डोली, घोड़े खच्चर संचालक और लघु व्यापारियों के साथ चर्चा कर योजना बनाएगी। उन्होंने कहा, “हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है तो संसाधन और सुविधाओं में भी इजाफा करना होगा। इसके लिए आपसी राय मशविरे से कार्य होगा।”

जनता से नौटियाल को जिताने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूर्व विधायक के तौर पर स्वयं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में खड़ी हुई हैं और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित और कर्मठ नेता को एक बार फिर क्षेत्र से विधायक बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया लेकिन उनका कोई प्रधानमंत्री बाबा केदार के धाम में नहीं आया लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो सात बार बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आए ।

उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ जी प्रधानमंत्री के दिल में बसते हैं और उनके नेतृत्व में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के पुनर्निर्माण और विकास कार्य केदारनाथ धाम में चल रहे हैं । धामी ने कहा कि कांग्रेस के समय में केदारनाथ आने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही थी लेकिन अब भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार के कार्यकाल में यह निरंतर बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस साल 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की यात्रा की है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के संचालन को और व्यवस्थित करने के लिए जल्द ही यात्रा प्राधिकरण बनाया जाएगा । मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनसांख्किीय में बदलाव को लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने उत्तराखंड में ‘लैंड जिहाद’ किया, मजार बनाने वालों को आगे बढ़ाया और उनके नेता हरीश रावत घुसपैठियों को बसाने की बात करते हैं।

 

 
Share
Previous Post
'जय श्री बद्री विशाल'...श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Next Post
क्या है GRAP, जिसके जरिए दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगेगी लगाम, जानें इसके चार चरणों को लागू करने के नियम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.