logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • एक पद के लिए 300 दावेदार... पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के दौरान भगदड़, बुलंदशहर के अभ्यर्थी के हाथ-पैर टूटे

एक पद के लिए 300 दावेदार... पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के दौरान भगदड़, बुलंदशहर के अभ्यर्थी के हाथ-पैर टूटे.

 
  • Rahul Parasar
  • 22 Nov 2024
  • 1053
image  

 

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें एक सेना अभ्यर्थी के हाथ-पैर टूट गए। प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए बुधवार को पिथौरागढ़ में उत्तर प्रदेश से करीब 15 से 20 हजार युवा पहुंच गए थे। इसके बाद भर्ती स्थल पर भी अफरातफरी का माहौल रहा। पहले भर्ती स्थल पर घुसने के लिए मारामारी हुई। पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के दौरान मची भगदड़ में कई युवाओं के घायल होने की बात सामने आई है। यूपी के अभ्यर्थियों के लिए हुई सेना भर्ती प्रक्रिया में इस प्रकार का मामला सामने आया है। इसके बाद इसकी चर्चा गरमा गई है।

जाजरवेल क्षेत्र के देवकटिया इलाके में सेना भर्ती के नौवें दिन बुधवार को उमड़ी भीड़ को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा भर्ती स्थल में प्रवेश के लिए गेट के बाहर पहुंच गए। इस बीच पहले घुसने की होड़ में धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान युवाओं ने भर्ती स्थल का दरवाजा तोड़ दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठी भांज कर युवाओं को तितर-बितर किया।

बुलंदशहर का अभ्यर्थी घायल

हालात के काबू में आने के बाद युवाओं को प्रवेश दिया गया। सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच भर्ती मैदान पर एक बार फिर भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती कर हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी 18 वर्षीय युवराज पुत्र सुभाष कुमार गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसके बाएं हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

117 पदों के लिए निकली है भर्ती

पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के दौरान बेरोजगारों की भीड़ ने अलग ही हालात पैदा कर दिए। 117 पदों के लिए भर्ती होनी है। इसमें अब तक 35 हजार से अधिक युवा फिजिकल टेस्ट दे चुके हैं। इस प्रकार एक पदा के लिए करीब 300 अभ्यर्थी दौड़ लगा चुके हैं। जिला मुख्यालय में प्रादेशिक सेना के विभिन्न यूनिटों में सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, नाई सहित अन्य पदों पर 12 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 117 पदों पर भर्ती होनी है। बेरोजगारों की भीड़ के आगे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। होटलों में जगह खत्म होने के बाद प्रशासन ने स्कूल भवनों में युवाओं के ठहरने का इंतजाम किया। युवाओं को सड़क के किनारे खुले आसमान के नीचे सोता पाया गया।
 

इन पदों पर होनी है भर्ती प्रक्रिया

पद का नाम रिक्ति संख्या
सामान्य ड्यूटी 88
सैनिक (क्लर्क) 11
सैनिक (कुक) 06
सैनिक (नाई) 05
सैनिक (सफाई वाला) 03
सैनिक (कारपेंटर) 01
सैनिक (मशाल्ची) 02

 

22-23 को उत्तराखंड के अभ्यर्थियों का टेस्ट

सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान अब तक ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई गई है। बुधवार का यूपी के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा हुई। यूपी से 15 से 20 हजार युवा यहां पहुंच गए। सुबह पांच बजे से ही युवाओं ने दस्तावेजों की जांच के बाद दौड़ और अन्य फिजिकल टेस्ट दिए। 22 से 23 नवंबर तक उत्तराखंड के युवाओं की शारीरिक परीक्षा होगी। 24 और 25 नवंबर को झारखंड के युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे।

 

 
Share
Previous Post
गर्भपात हुआ तो पता चला कि मकान मालिक के बेटे ने 13 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म... देहरादून कोर्ट का आया ये फैसला
Next Post
उत्तराखंड ने बनाया परचम, मत्स्य पालन में जीता सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, धामी सरकार ने किए कई प्रयोग
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या को लेकर क्या है विवाद? जानिए.

    • 09 Apr 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.