logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • उत्तराखंड ने बनाया परचम, मत्स्य पालन में जीता सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, धामी सरकार ने किए कई प्रयोग

उत्तराखंड ने बनाया परचम, मत्स्य पालन में जीता सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, धामी सरकार ने किए कई प्रयोग.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 22 Nov 2024
  • 1089
image  

 

देहरादून: उत्‍तराखंड को मत्‍स्‍य पालन के क्षेत्र में हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। उत्तराखंड में मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयोगों के लिए राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से यह पुरस्‍कार दिया गया है। गुरुवार को विश्व मत्स्य पालन दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय मत्स्य-पशुपालन राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह ने उत्तराखंड के सचिव पशुपालन, मत्स्य विभाग डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम को यह पुरस्कार दिया।

उत्तराखंड मत्स्य पालन विभाग ट्राउट फार्मिंग के लिए राज्य में 1400 से अधिक ट्राउट रेसवेज का निर्माण कर चुका है। साथ ही मत्स्य सम्पदा योजना के तहत उधमसिंहनगर में राज्य स्तरीय एक्वापार्क और एक होल सेल मार्केट का भी निर्माण किया जा चुका है। यही नहीं, विभाग ने स्थानीय मत्स्य पालकों के समूहों और आईटीबीपी के बीच भी मछली आपूर्ति के लिए अनुबंध किया है। इन सब प्रयोग से उत्तराखंड में मछली पालकों की आय बढ़ने की उम्मीद है।

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने दी बधाई

इन्हीं प्रयोगों के चलते बोर्ड ने उत्तराखंड को इस पुरस्कार के लिए चुना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार पर विभाग ओर मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कई प्रयास कर रही है। इसके परिणाम अब नजर आने लगे हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड ने पिछले साल 2,600 हेक्टेयर में लगभग 70,000 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन किया।

हर दिन 3 हजार कमा रहे चमोली के मत्‍स्‍यपालक पंकज राणा

चमोली के मत्स्यपालक पंकज राणा (35) ने बताया- 'मैंने हल्द्वानी में क्लर्क के रूप में काम किया, जहाँ मुझे 15,000-20,000 रुपये प्रति माह मिलते थे, लेकिन कोरोना काल के दौरान, मैं बैरंगना में अपने गांव लौट आया और छह तालाबों के साथ अपना खुद का मत्स्य पालन व्यवसाय शुरू किया। आज मैं रेनबो ट्राउट बेचकर प्रतिदिन 2,500-3,000 रुपये कमाता हूं। इसकी कीमत कम से कम 700 रुपये प्रति किलोग्राम है।

 

 
Share
Previous Post
एक पद के लिए 300 दावेदार... पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के दौरान भगदड़, बुलंदशहर के अभ्यर्थी के हाथ-पैर टूटे
Next Post
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, चीन को 1-0 से हराकर जीता एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास नदी में अचानक बढ़ा पानी, टॉपू पर फंसे 7 लोग.

    • 20 Jul 2026
  • image

    देहरादून–रामनगर के लिए एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी, जानिए शिड्यूल और टाइमिंग.

    • 18 Jul 2026
  • image

    हीरे का हार, गोल्ड चेन और डायमंड पेंडेंट चुराकर मस्त लाइफ जी रही थी नौकरानी, एक रील बनाई और हो गई 'क्लीन बोल्ड'.

    • 04 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.