logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • पत्रकारिता से राजनीति में आए त्रिभुवन सिंह चौहान, केदारनाथ में कैसे बिगड़ा कांग्रेस का खेल?

पत्रकारिता से राजनीति में आए त्रिभुवन सिंह चौहान, केदारनाथ में कैसे बिगड़ा कांग्रेस का खेल?.

 
  • Vivek Mishra
  • 25 Nov 2024
  • 942
image  

 

देहरादून: केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को बाबा केदार का आशीर्वाद मिल गया है। इस सीट पर प्रचंड जीत के बाद भाजपा गदगद है तो वहीं कांग्रेस में हार के कारण मायूसी छायी हुई है। कांग्रेस के हार के पीछे निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह चौहान को भी बड़ी वजह माना जा रहा है। पत्रकारिता के क्षेत्र से राजनीति के मैदान में उतरे त्रिभुवन ने एक तरह से कांग्रेस का गेम ही पलट कर रख दिया है। त्रिभुवन सिंह चौहान ने केदारनाथ में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे और एक तरह से कांग्रेस के चुनाव परिणाम को पलट कर रख दिया।

जब केदारनाथ उप चुनाव के नतीजे आने शुरू हुए तो सियासी हलचल भी बढ़ गयी क्योंकि शुरूआती नतीजे भाजपा के अलावा अन्य प्रत्याशियों की उम्मीद के परे थे। पहले ही राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह चौहान 1185 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत 915 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि दूसरे और तीसरे चरण में कांग्रेस को बढ़त मिली लेकिन चौथे और पांचवें चक्र में एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी चौहान ने बढ़त बनायी।

वहीं छठे राउंड से कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे और निर्दलीय प्रत्याशी तीसरे नंबर पर जमे रहे। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को 23814 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 18192 वोट पड़े। निर्दलीय प्रत्याशी चौहान को कुल 9311 वोट मिले। वहीं नोटा ने भी 834 वोट बटोरे।

इस पूरे चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी चौहान की सबसे ज्यादा चर्चा रही। राजनीतिज्ञों का कहना है कि त्रिभुवन सिंह चौहान इस उप चुनाव में कांग्रेस का गेम पलटने वाले साबित हुए हैं।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद यूट्यूबर पत्रकार त्रिभुवन सिंह चौहान जब केदारनाथ पहुंचे खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे। क्षेत्र में कई समस्याएं नजर आयी तो उनको उजागर भी किया। जब उपचुनाव की घोषणा हुई तो क्षेत्र की जनता की समस्याओं पर फोकस करते-करते उनकी दिक्कतों को दूर करने का मन बनाया।

जिसके बाद वे चुनाव मैदान में कूद पड़े। जन मुद्दों को लेकर पहले ही वे जनता के बीच अच्छी पहचान बना चुके थे इसीलिए जनता का आशीर्वाद मिलने की पूरी उम्मीद भी त्रिभुवन को थी। उपचुनाव के नामांकन के बाद जब प्रचार का दौर शुरू हुआ तो कांग्रेस और भाजपा ने इस निर्दलीय प्रत्याशी को अपने आसपास भी नहीं समझा लेकिन जैसे-जैसे चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ी, वैसे-वैसे वोटर्स का रूझान भी दिखने लगा।

केदार घाटी से जुड़े इस निर्दलीय उम्मीदवार ने बीजेपी से नाराज वोटरों को अपने पक्ष में रखा। जिसके चलते भाजपा से नाराज जो वोटर कांग्रेस की तरफ जा सकते थे, वो त्रिभुवन की तरफ चले गए। यहां यह भी एक संयोग रहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत और निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह चौहान पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। मनोज रावत वर्ष 2017 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। इससे पहले वे प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे।

वहीं त्रिभुवन भी यूट्यूब चैनल के जरिए जनता की समस्याओं को बेबाकी से उठाते रहे। त्रिभुवन ने भविष्य में भी जनता के बीच रह कर काम करने की बात कही है। उनका कहना है कि केदारनाथ की जनता ने नेता नहीं बल्कि बेटा चुना है जो हमेशा उनके साथ खड़ा रहा।

त्रिभुवन का कहना है कि जनता बदलावा चाहती थी और इस चुनाव के जरिए जनता ने उनको प्यार दिया है। क्षेत्र में जनता भाजपा और कांग्रेस से नाराज है। कहा कि हमने कांग्रेस का वोट काटा नहीं है बल्कि उस वर्ग को अपने साथ जोड़ा है जो तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा और कांग्रेस से नाराज थे।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून का 186 साल पुराना 'राष्ट्रपति आशियाना' जनता के लिए खोला जाएगा, 21 एकड़ में फैला है यह भवन
Next Post
शादी समारोह में ट्रक ने कई वाहनों को कुचला, यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पवार समेत 3 की मौत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.