logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 31 July 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.
  • रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.
  • ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी.
  • हर बारिश आखिर मसूरी में क्यों टूटती है सड़कें? अब हुसैनगंज में आफत, दो घरों पर मंडराया खतरा.
  • उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट-अटैक से निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार.
 
  • Home
  • पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर भारत ने बनाए आधा दर्जन रिकॉर्ड, शान से जीता मैच

पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर भारत ने बनाए आधा दर्जन रिकॉर्ड, शान से जीता मैच.

 
  • Jitendar Kumar
  • 26 Nov 2024
  • 1653
image  

 

भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में धमाकेदार शुरुआत की है। पर्थ टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से पीट दिया। भारत के खिलाफ जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सरेंडर किया उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। पहले टेस्ट मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की दमदार बढ़त भी बना ली है। ऐसे में आइए जानते हैं इस जीत में बने बने कुछ बड़े रिकॉर्ड के बारे में।

कप्तान के तौर पर जसपप्रीत बुमराह का कमाल

captain

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कप्तान के तौर पर गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुमराह टीम इंडिया के लिए कप्तानी करते हुए बेस्ट बॉलिंग फिर के मामले में तीसरे नंबर पहुंच गए हैं। बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच मैं दोनों पारियों को मिलाकर 72 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए। इस मामले में कपिल देव और बिशन सिंह बेदी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

एशिया के बाहर टीम इंडिया की टेस्ट में दूसरी सबसे बड़ी जीत

asia

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया के बाहर टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में 295 रन के अंतर से हराया है। इससे पहले टीम इंडिया ने एशिया के बाहर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में 318 रनों से जीत हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया दूसरी बड़ी जीत

aus

भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह दूसरी ऐसी जीत है जिसमें रनों के मामले में सबसे मार्जिन रहा है। टीम इंडिया ने पर्थ में 295 रन से जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने 2008 मोहाली टेस्ट मैच में 320 रनों के मार्जिन से हराया था।

24 साल में चौथी बार ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ ऐसा

24

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ 24 साल यानी 21वीं शताब्दी में सिर्फ चौथी बार ऐसा हुआ है जब सीरीज के पहले मुकाबले में उसे हार का मुंह देखा पड़ा है। आखिरी बार भारत ने ही ऑस्ट्रेलिया को 2018 में सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हराया था।

ऑस्ट्रेलिया का हो गया मैच में हो गया बुरा हाल

condition

भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का बुरा हाल हो गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट क्रिकेट में साल 2000 के बाद पांचवीं दोनों पारियों को मिलाकर 400 रन भी नहीं बना पाई। भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 342 रन रहा।

जसप्रीत बुमराह शामिल हुए खास क्लब में

bumrah

भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे विश्व युद्ध के बाद उन 100 गेंदबाजों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 30 या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है। बुमराह के आंकड़े को देखें तो उन्होंने 8 मैच में 40 विकेट झटके हैं।

 

 
Share
Previous Post
विशेष सिक्का, डाक टिकट... संविधान दिवस पर संसद में विशेष समारोह, जानें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा
Next Post
इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष विराम, भारत के विदेश मंत्रालय ने इस कदम का स्वागत किया, जानें क्या कहा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'जंगल में आग जैसे मामलों की लगातार निगरानी की जरूरत'; हाई कोर्ट का आदेश निरस्त, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा मामला.

    • 23 Jul 2026
  • image

    16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.

    • 28 Jul 2026
  • image

    टिहरी में भूस्खलन से होटलों को नुकसान, 70 सड़कें बंद और 7 जिलों में अलर्ट! उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम.

    • 09 Jul 2026

Recent News

  • image

    16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.

    • 28 Jul 2026
  • image

    रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.

    • 28 Jul 2026
  • image

    ऋषिकेश के रामझूला पुल पर ट्रैफिक बंद; दिसंबर तक मरम्मत कार्य, दुकानों पर छाई वीरानी.

    • 27 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.