अगर आपका टॉयलेट गंदा है, पीले दाग दिख रहे हैं या गंदगी चिपकी हुई है। बदबू आने की वजह से भी परेशान हैं तो अब आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। दरअसल गंदगी के कारण पनपने वाले बैक्टीरिया यूरिन इंफेक्शन का कारण बनते हैं। जिसकी वजह से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है। इसलिए टॉयलेट को क्लीन रखना बहुत जरूरी होता है।
ऐसे में आज हम आपको टॉयलेट क्लीन करने के लिए दांत साफ करने वाली गोली के इस्तेमाल का तरीका बता रहे हैं। अगर आपके घर में किसी सदस्य ने डेंटल ट्रीटमेंट करवाया है तो आपके घर में यह टैबलेट आसानी से मिल जाएगी। या फिर आप इसे मार्केट से आराम से खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको टैबलेट से टॉयलेट क्लीन करना का तरीका बनाते हैं।

इंडियन टॉयलेट हो या फिर वेस्टर्न टॉयलेट यानि की कमोड दोनों को ही सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर क्लीन करना चाहिए। अब अगर टॉयलेट पर पीले दाग लगे हैं और हटने का नाम नहीं ले रहे हैं तो आप सिंपल ट्रिक आजमा सकते हैं। इसके आपका एक्सपायर या इस्तेमाल ना होने वाली डेंटर टैबलेट्स का इस्तेमाल करना होगा।

डेंचर टैबलेट गंदे से गंदे कमोड और उस पर लगे पीले जिद्दी दाग को साफ करने में बहुत काम आती है। इसके लिए आपको एक से दो डेंचर टैबलेट, टॉयलेट ब्रश, ग्लव्स की जरूरत होगी। क्लीनिंग के लिए कमोड बाउल में एक डेंचर टैबलेट डाल दें। अब 20-30 मिनट के लिए इसे अपना काम करने दीजिए।

जब 20 मिनट तक डेंटर टैबलेट कमोड रहेगी तो आपको तय समय बाद बाउल के पानी में बुलबुले जैसे निकलने शुरू हो जाएंगे। साथ ही पानी नीला हो जाएगा। अब आप ग्लव्स पहनकर टॉयलेट ब्रश से क्लीन कर दें। अच्छे से रगड़कर साफ करने के बाद फ्लश कर दीजिए। फिर देखना दाग गायब और टॉयलेट कमोड चमकने लगेगा।
