logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • पाकिस्तानी सेना अपने नागरिकों पर क्यों बरसा रही है तोप के गोले, कुर्रम में शुरू किया बड़ा ऑपरेशन, जानें शिया-सुन्नी कनेक्शन

पाकिस्तानी सेना अपने नागरिकों पर क्यों बरसा रही है तोप के गोले, कुर्रम में शुरू किया बड़ा ऑपरेशन, जानें शिया-सुन्नी कनेक्शन.

 
  • Shailesh Kumar Shukla
  • 22 Jan 2025
  • 1061
image  

 

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान की सेना ने खैबर पख्‍तूनख्‍वा के कुर्रम इलाके में बड़ा सैन्‍य अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के आदेश पर बड़े पैमाने पर सैनिक भारी हथियारों के साथ कुर्रम इलाके में पहुंचे हैं। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्‍तानी सेना ने आतंकियों के कुछ ठिकानों को तबाह करने के लिए तोपखाने का भी जमकर इस्‍तेमाल किया है। कुर्रम जिले के 4 गांवों बगान, मांदोरी, चापरी अैर चापरी पड़ाव में यह सैन्‍य अभियान चलाया जा रहा है। शिया और सुन्‍नी मुस्लिमों के बीच जंग का मैदान बने पैराचिनार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को भी पिछले 3 महीने से बंद रखा गया है।

दरअसल, पाकिस्‍तान के इस कुर्रम इलाके में पिछले कई दशकों से शिया और सुन्‍नी मुस्लिमों के बीच भारी हिंसा का दौर चल रहा है। पिछले दिनों सुन्‍नी मुस्लिमों ने 45 शिया यात्रियों को मार दिया था। यह घटना 21 नवंबर 2024 को बगान कस्‍बे में हुई थी। इसके बाद कई दिनों तक लड़ाई चलती रही जिसमें करीब 140 लोग मारे गए। इसके बाद पाकिस्‍तानी सेना और सरकार ने सुलह कराने की कोशिश की लेकिन यह नाकाम रही। इस इलाके में दोनों ही गुटों ने कई बंकर बना लिए हैं। वे सेना और सरकार के लोगों पर भी हमले कर रहे हैं।

पाकिस्‍तानी सेना बरसा रही है तोप के गोले


अब पाकिस्‍तानी सेना ने इस इलाके को खाली कराने के लिए बड़ा सैन्‍य अभियान शुरू किया है। इस इलाके से बड़ी संख्‍या में लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर वापस भेजा गया है। इस पूरे इलाके में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। इससे पहले एक सहायता सामग्री ले जा रहे ट्रक पर बड़ा हमला हुआ था जिसमें 6 सहायताकर्मी मारे गए थे। साथ ही कई लोगों का अपहरण कर लिया गया था। पाकिस्‍तानी सेना के आर्मर्ड व्‍हीकल भी इलाके में भेजे गए हैं और वे आगे बढ़ रहे हैं। पाकिस्‍तानी सेना ने कई बंकरों के ऊपर अपना नियंत्रण स्‍थापित कर लिया है।

कुर्रम के लोगों को आदेश दिया गया है कि वे घरों में ही रहें और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। कुर्रम जिले में कई दशकों से शिया और सुन्‍नी हिंसा चल रही है। वहीं 1 जनवरी को दोनों ही पक्षों ने एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किया था लेकिन उसका पालन नहीं किया। इन लोगों ने वादा किया था कि वे अपने हथियारों को सरेंडर कर देंगे। फरवरी 2025 तक सभी बंकरों को नष्‍ट करना था लेकिन ताजा हमले ने इस समझौते को तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने रॉकेट से हमला किया था।

 

 
Share
Previous Post
हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं,लगातार बढ़ रहे तापमान से ​गंगोत्री-यमुनोत्री और पिंडारी के आस-पास बड़ा खतरा
Next Post
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के नियमों को मंजूरी, पर्सनल लॉ से जुड़े विवाद इसमें शामिल नहीं
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.