logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के नियमों को मंजूरी, पर्सनल लॉ से जुड़े विवाद इसमें शामिल नहीं

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के नियमों को मंजूरी, पर्सनल लॉ से जुड़े विवाद इसमें शामिल नहीं.

 
  • Shubham Sehgal
  • 21 Jan 2025
  • 757
image  

 

हरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट ने सोमवार को एक समान कानून यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) से जुड़ी नियमावली को मंजूरी दे दी। कैबिनेट बैठक के बाद राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसे लागू करने की तारीख का ऐलान जल्द होगा। इससे पहले दिसंबर में धामी ने कहा था कि जनवरी में प्रदेश में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा। अटकले हैं कि राज्य सरकार गणतंत्र दिवस पर UCC लागू करने की घोषणा कर सकती है।

सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट ने जिस नियमावली को मंजूरी दी है, उसमें पर्सनल लॉ (Personal Law) से जुड़े विवादास्पद प्रस्तावों को शामिल नहीं किया गया है, जबकि पिछले साल अक्टूबर में पेश 400 पेज की रिपोर्ट में कहा गया था कि पर्सनल लॉ से जुड़े विवादों जैसे तलाक, भरण-पोषण, बच्चों की कस्टडी और उत्तराधिकार जैसे मामलों को सुलझाने के लिए नियम बनाए जाएं।

"उत्तराखंड आजाद भारत का पहला राज्य बनने वाला है, जहां सभी के लिए एक समान कानून लागू होगा। देवभूमि उत्तराखंड से गंगोत्री निकलेगी और पूरे देश में जाएगी।

- पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के सीएम"

सोमवार को मंजूर नियमावली में कहा गया कि इन मुद्दों का निपटारा मौजूदा न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही होगा। यानी यूसीसी लागू होने के बाद भी इन मुद्दों का हल अदालतों पर ही निर्भर होगा। नियमावली में सिर्फ शादी, तलाक, लिव-इन संबंधों के रजिस्ट्रेशन मामलों में समान नियमों का प्रस्ताव है। यह नियमावली यूं तो उत्तराखंड के सभी निवासियों पर लागू होगी, लेकिन राज्य के आदिवासी समुदाय को बाहर रखा गया है।

रजिस्ट्रेशन पोर्टल की मॉक ड्रिल आज

सीएम धामी ने कहा कि शादी, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार किया गया है, ताकि लोग मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्रेशन करवा सकें। सुविधा को सरल और सुगम बनाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को भी इस काम का जिम्मा दिया गया है। पर्वतीय और दूर-दराज के क्षेत्रों में, जहां इंटरनेट सुविधा नहीं है, CSC के एजेंट घर-घर जाकर नागरिकों को उक्त सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। पोर्टल की मॉक ड्रिल मंगलवार को होगी।

 

 

 
Share
Previous Post
पाकिस्तानी सेना अपने नागरिकों पर क्यों बरसा रही है तोप के गोले, कुर्रम में शुरू किया बड़ा ऑपरेशन, जानें शिया-सुन्नी कनेक्शन
Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के हर्षिल में रात्रि विश्राम करेंगे! राज्य सरकार के अधिकारियों ने किया दौरा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.