logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के हर्षिल में रात्रि विश्राम करेंगे! राज्य सरकार के अधिकारियों ने किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के हर्षिल में रात्रि विश्राम करेंगे! राज्य सरकार के अधिकारियों ने किया दौरा.

 
  • Dhirender Singh
  • 22 Jan 2025
  • 788
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड यानि देवभूमि से आत्मीय लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश की राजधानी देहरादून या किसी शीतकालीन पर्यटन और यात्रा स्थल पर रात्रि विश्राम कर सकते हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को राज्य में शीतकालीन यात्रा शुरू किए जाने की जानकारी दी थी। साथ ही किसी शीतकालीन यात्रा और पर्यटन स्थल पर प्रवास करने का आग्रह किया था। माना जा रहा है कि 28 जनवरी को प्रधानमंत्री हर्षिल या किसी अन्य स्थल पर रात्रि विश्राम के लिए जा सकते हैं।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उनसे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने का आग्रह किया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में शीतकालीन यात्रा और पर्यटन को लेकर उठाए गई कदमों की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी थी।

हर्षिल का बगोरी गांव बन सकता है ठिकाना

प्रधानमंत्री मोदी 28 जनवरी की शाम को राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे और रात्रि विश्राम के लिए यहां रखेंगे या नहीं यह प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि उनके रात्रि प्रवास के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि उस दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रधानमंत्री की व्यस्तता भी रहेगी।

चर्चा है कि यदि प्रधानमंत्री 28 जनवरी को रात्रि प्रवास करते हैं तो इस क्रम में हर्षिल के नजदीक बगोरी गांव समेत अन्य शीतकालीन स्थलों में विकल्प खुले रखे गए हैं। बगोरी में तो हाल में राज्य सरकार के अधिकारियों के दल ने दौरा भी किया था।
 

राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारियां तेज

38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए प्राथमिक सुविधाओं के व्यापक विस्तार के बाद अब उनके दीर्घकालिक उपयोग को लेकर भी काम शुरू हो गया है। जहां-जहां खेल सुविधाएं बढ़ाते हुए ढांचे तैयार हो रहे हैं, वहां खेल अकादमी खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। खेल विभाग के स्तर पर तैयार की जा रही पॉलिसी के ड्राफ्ट में खेल अकादमी के प्रस्ताव को शामिल किया जा रहा है। मंजूरी के बाद जल्द शासन को भेजने की भी तैयारी है।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम और कॉलेज से लेकर खटीमा हरिद्वार हल्द्वानी समेत तमाम शहरों में खेल सुविधा व्यापक स्तर पर बढ़ाई गई है। राष्ट्रीय खेलों के बाद इन जगहों पर अत्याधुनिक उपकरणों की देखरेख के लिए अकादमी को जरूरी माना जा रहा है। खेल विशेष प्रमुख सचिव अमित सिंह के अनुसार खेल अवस्थापना सुविधाओं का उत्तराखंड को लंबे समय तक लाभ मिले, इसके लिए पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार हो रहा है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के नियमों को मंजूरी, पर्सनल लॉ से जुड़े विवाद इसमें शामिल नहीं
Next Post
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव, मतदान के लिए पूरे प्रदेश में रहेगा अवकाश, सचिव ने जारी किया आदेश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.