logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 31 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड निकाय चुनाव में 57% मतदान, हजारों प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, 25 को घोषित होगा परिणाम

उत्तराखंड निकाय चुनाव में 57% मतदान, हजारों प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, 25 को घोषित होगा परिणाम.

 
  • Shubham Sehgal
  • 23 Jan 2025
  • 726
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायत यानी कुल 100 निकायों में बैलेट पेपर से मतदान शांतिपूर्ण रहा। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह था। सुबह 8 बजे ही बूथों पर वोटर्स की लाइन लग गई थी। शाम चार बजे तक कुल 56.81 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि, देहरादून के केसर वाला क्षेत्र में मतदाताओं के वोटिंग के बहिष्कार की भी बात सामने आई है। केसर वाला क्षेत्र को निगम परिधि में लेने के विरोध और विकास का काम न होने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासियों ने ऐसा फैसला लिया।

ऋषिकेश नगर निगम की सीट पर ऋषिकेश विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वोट की अपील करते नजर आए। वह गुमानीवाला, मनसा देवी क्षेत्र में मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। जनता से BJP प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे थे। इसी बीच, उनके सामने निर्दलीय मेयर प्रत्याशी के समर्थक चुनाव चिह्न ‘कुल्हाड़ी’ के नारे लगाने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का एक विडियो भी सामने आया है।

पौड़ी नगर पालिका चुनाव के दौरान वॉर्ड नंबर-5 में नाबालिग बच्चों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने का मामला सामने आने के बाद हंगामा मच गया। कुछ स्थानीय लोगों के नाम लिस्ट से गायब थे।

चंपावत जिले में लोहाघाट के कचहरी वॉर्ड में मतदान शुरू हुआ ही था कि कुछ मतदाताओं ने वोटिंग में इस्तेमाल की जाने वाली स्याही में दिक्कत आने की शिकायत की। प्रत्याशियों की आपत्ति के बाद जोनल मैजिस्ट्रेट मतदान को रोक दिया। इससे लोगों को वोटिंग के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

देहरादून नगर निगम के वॉर्ड नंबर-57 के मानव भारती स्कूल में बने मतदान केंद्र पर BJP विधायक उमेश काऊ और निर्दलीय विवेक कोठारी उर्फ डिम्पी के बीच तीखी झड़प हुई।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश के आसार
Next Post
उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 100 निकायों के लिए 5 हजार उम्मीदवार मैदान में
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.