logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • सीएम धामी ने दिए संकेत, अब उत्तराखंड में UCC...पुलिस से कहा, बड़े फैसले के लिए रहें तैयार

सीएम धामी ने दिए संकेत, अब उत्तराखंड में UCC...पुलिस से कहा, बड़े फैसले के लिए रहें तैयार.

 
  • Rahul Parasar
  • 25 Jan 2025
  • 983
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने की तैयारी चल रही है। इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी का एक बयान खासी चर्चा में आ गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को सतर्क और पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में पुलिस बड़े फैसले के लिए तैयार रहे। इसका सीधा-सीधा अर्थ यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने के बाद की स्थिति से प्रदेश की पुलिस को निपटाने की पूरी तैयारी कर के रहने के निर्देश के तौर पर माना जा रहा है। दरअसल, धामी सरकार ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा जनता से किया था।

उत्तराखंड चुनाव 2022 में भारी जीत मिलने के बाद सीएम धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी। पिछले वर्ष यूनिफॉर्म सिविल कोड के ड्राफ्ट को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया जा चुका है। अब इसे प्रदेश में लागू किए जाने की तैयारी है। इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान साफ कर रहा है कि प्रदेश में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू होने वाली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में जो भी कानून बन रहा है, वह दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बन रहा है। सीएम धामी ने कहा कि आने वाले समय में पुलिस को कई महत्वपूर्ण काम करने हैं। उत्तराखंड में बड़े फैसले के लिए पुलिस तैयार रहे। मुख्यमंत्री का इशारा इस महीने 26 या 27 जनवरी को यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने की तरफ माना जा रहा है।
 

पुलिस विभाग के कार्यक्रम में हुए शामिल

देहरादून में शुक्रवार को पुलिस के एक समारोह में सीएम धामी नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में माल बरामदगी और उसके निस्तारण को लेकर देहरादून अस्पताल के पास सरदार पटेल भवन परिसर में पुलिस समारोह का आयोजन किया गया। सीएम धामी ने नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के लिए खतरनाक है।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त प्रदेश बनाने में पुलिस की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि इनोवेशन में उत्तराखंड देश में उदाहरण बन रहा है। नकल कानून का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद 19,000 भर्तियां हुई हैं, एक भी मामला कोर्ट में नहीं गया।
 

सीएम के इशारे पर चर्चा

उत्तराखंड पुलिस को दिए गए सीएम धामी के निर्देश को लेकर कहा जा रहा है कि उनका इशारा यूनिफॉर्म सिविल कोड की तरफ था। सरकार जनवरी में इसे प्रदेश में लागू करने का संकल्प जता चुकी है। इसे 26 या 27 जनवरी को लागू किया जा सकता है। दरअसल, पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए 14 जनवरी की तिथि पर मंथन किया गया था। बाद में इसे 26 जनवरी से लागू करने पर विचार किया गया।
 

पीएम मोदी का दौरा है प्रस्तावित

हालांकि, इस संबंध में सरकार के स्तर पर कोई घोषणा नहीं की गई। इस बीच 28 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। सरकारी सूत्रों की माने तो सरकार इस दौरे से पहले प्रदेश में यूसीसी लागू कर पीएम मोदी को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। इस मौके को बड़े इवेंट के रूप में आयोजित करने की तैयारी धामी सरकार कर रही है। सरकारी सूत्रों का दावा है कि 27 जनवरी को उच्च प्रदेश में लागू किया जा सकता है।

 

 
Share
Previous Post
 गरीबी से कैसे मुक्ति हो ।
Next Post
उत्तराखंड निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, देखें कौन कहां से जीता?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर ग्राउंड का विवाद, देर रात कांग्रेसियों का धरना, क्या है मामला.

    • 15 Jul 2026
  • image

    उत्तराखंड ही क्यों? देहरादून में कल 'छात्रों की गूंज' में शामिल होंगे राहुल गांधी, क्या है वजह.

    • 16 Jul 2026
  • image

    उत्तराखंड: '7 दिन में जवाब दो वरना होगी बेदखली', झड़ीपानी में रेलवे भूमि विवाद फिर गरमाया, रेलवे ने भेजे नोटिस.

    • 17 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.