नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मंगलवार की देर रात हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अखाड़ा मार्ग भगदड़ भीड़ बढ़ने की वजह से हुई। भीड़ बढ़ने के कारण बैरिकेड टूट गया। इस वजह से बैरिकेड के आसपास सोए हुए लोगों पर भीड़ चढ़ गई। ऐसे में करीब 90 लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गए 30 लोगों में से 25 लोगों की पहचान हो गई है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि हादसे में 30 लोगों की मौत और 60 लोग घायल हुए हैं। राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
प्रशासन ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त से पूर्व प्रातः एक बजे से 2 बजे के बीच मेला क्षेत्र में अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ का दबाव बना। भीड़ के दबाव के कारण दूसरी ओर के बैरीकेड्स टूट गए और लोग बैरीकेड्स लांघकर दूसरी तरफ आ गए और ब्रह्म मुहूर्त पर स्नान का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचलना शुरू कर दिया।
डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि हादसे में मरने वाले 30 में 25 लोगों की पहचान हो गई है। मरने वालों में कर्नाटक, गुजरात से लेकर असम के लोग शामिल हैं। हालांकि, अभी भी कई लोग लापता है। कई लोगों को परिजन अपनों को तलाश रहे हैं। कई लोग अभी भी अस्पताल के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि 36 लोगों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी महामंडलेश्वर, संतों, अखाड़ों से अनुरोध किया है कि वे कुछ देरी से पवित्र स्नान करें...अखाड़ों का अमृत स्नान सुरक्षित रूप से संपन्न हो गया है।
#WATCH | Prayagraj, UP: DIG Mahakumbh, Vaibhav Krishna says "Before Brahma Muhurta, between 1 am to 2 am, a huge crowd gathered on the Akhara Marg. Due to this crowd, the barricades on the other side broke and the crowd ran over the devotees waiting to take a holy dip of Brahma… pic.twitter.com/ZL6KlmMf9k
— ANI (@ANI) January 29, 2025