logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • अब कैलाश मानसरोवर जाने के लिए नेपाल-चीन जाने की जरूरत नहीं, नितिन गडकरी ने पिथौरागढ़ रूट पर दिया अपडेट

अब कैलाश मानसरोवर जाने के लिए नेपाल-चीन जाने की जरूरत नहीं, नितिन गडकरी ने पिथौरागढ़ रूट पर दिया अपडेट.

 
  • Rahul Parasar
  • 03 Feb 2025
  • 962
image  

 

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से कैलाश मानसरोवर यात्रा के रूट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब बिना नेपाल या चीन गए कैलाश मानसरोवर यात्रा को पूरा कराया जाएगा। इसको लेकर एक साल में नया मार्ग तैयार होने का दावा किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में बड़ा अपडेट दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस रास्ते का जिक्र किया। दरअसल, इस नए रूट से भारतीय नागरिक बिना नेपाल या चीन से गुजरे कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर सकेंगे। पिथौरागढ़ से मानसरोवर के लिए सीधा रास्ता बनाया जा रहा है।

नए रास्ते के निर्माण से यात्रा का समय और कठिनाई दोनों कम हो जाएंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि इस मार्ग के निर्माण में कई चुनौतियां आईं, लेकिन -5 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर के जरिए मशीनें पहुंचाकर काम जारी रखा गया। इस रास्ते के निर्माण पर 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस पर कुछ दिनों से काम रुका था। पिछले भारत और चीन के विदेश मंत्रालय की बैठक के बाद सड़क निर्माण की गति को बढ़ाए जाने पर चर्चा हुई है। इसके बाद नितिन गडकरी का बयान सामने आया है।

गडकरी ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में कहा कि मुझे खुशी है कि पिथौरागढ़ के जरिए मानसरोवर का रास्ता खुलने को लेकर अभी दो-चार दिन पहले आपने खबर देखी-पढ़ी होगी। दरअसल, हमारे विदेश मंत्रालय की चीन के साथ मीटिंग हुई है। बैठक में अपमान सरोवर जाने का रास्ता खोले जाने पर निर्णय हुआ है। दरअसल, यह रूट कोरोना काल में बंद हो गया था। उसके बाद से इस रूट के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा को शुरू नहीं कराया गया। साथ ही, नितिन गडकरी ने कैलाश मानसरोवर रूट को लेकर भी खुशखबरी सुनाई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रूट खुलने से अधिक खुशी की खबर है कि अब मानसरोवर जाने के लिए आपको नेपाल या चीन जाने की जरूरत नहीं होगी। पिथौरागढ़ से डायरेक्ट 35 से 40 किलोमीटर तक अब हम नया रोड बना रहे हैं। मानसरोवर के लिए यह नया रास्ता बनाया जा रहा है। केवल 35 किलोमीटर चीन का रोड यूज करेंगे। अब 1 साल के भीतर मानसरोवर जाने का रास्ता खुल जाएगा।
 

यात्रा होगी आसान और सुरक्षित

कैलाश मानसरोवर यात्रा अभी नेपाल और चीन के जरिए होती है, जिसमें 15-20 दिन लगते हैं। यह मार्ग काफी कठिन है। भूस्खलन और ऊंचाई की वजह से यह यात्रा सिर्फ शारीरिक रूप से फिट लोगों के लिए ही संभव होती है। 1998 में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना प्रोतिमा गौरी बेदी सहित 180 से अधिक तीर्थयात्रियों की भूस्खलन में मौत हो गई थी।
 

नए मार्ग का निर्माण, विशेषताएं

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर के लिए बनाए जा रहे इस नए मार्ग को तीन खंडों में विभाजित किया गया है। पहला खंड पिथौरागढ़ से तवाघाट 107.6 किलोमीटर लंबा है। दूसरा खंड तवाघाट से घाटियाबगढ़ तक 19.5 किलोमीटर तक डबल लेन सड़क का निर्माण कराया गया है। तीसरे खंड में घाटियाबगढ़ से लिपुलेख दर्रा तक 80 किलोमीटर तक पैदल मार्ग है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मई 2021 में इस सड़क के पहले हिस्से का उद्घाटन किया था। इससे यात्रा का समय पांच दिन से घटकर दो दिन हो गया। घाटियाबगढ़ से लिपुलेख तक की सड़क का निर्माण कार्य जारी है। इसे अब एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कैलाश मानसरोवर हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। श्रद्धालुओं का मानना है कि कैलाश पर्वत शिव का निवास स्थान है और मानसरोवर झील में देवी-देवता स्नान करते हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा पर जाते हैं। सरकार की इस परियोजना से न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी बल्कि सुरक्षा भी बढ़ेगी।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड को मिलेगी 444 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, धामी बोले-बेहतरीन है मोदी सरकार का बजट
Next Post
डायबिटीज के मरीज इन 5 चीजों से रहें दूर, तो जल्दी कंट्रोल होगी शुगर, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने दिया सुझाव
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.