logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना: 104 किलोमीटर लंबाई की कुल 17 सुरंगों से गुजरेगी ट्रेन, जानें अपडेट

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना: 104 किलोमीटर लंबाई की कुल 17 सुरंगों से गुजरेगी ट्रेन, जानें अपडेट.

 
  • Shubham Sehgal
  • 05 Feb 2025
  • 798
image  

 

देहरादून: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि दिसंबर 2026 तक कर्णप्रयाग तक ट्रेन पहुंच जाएगी। हालांकि पहले यह काम दिसंबर 2025 तक पूरा होने की बात कही गई थी, लेकिन सुरंगों में तकनीकी कारणों से खोदाई की स्‍पीड कम पड़ गई है। इस प्रोजेक्‍ट की खास बात यह है कि कुल 125 किलोमीटर लंबी ब्राड गेज रेललाइन में 104 किलोमीटर हिस्‍सा 17 टनल से होकर गुजरेगा। शेष 21 किमी में पुल और रेलवे स्‍टेशन होंगे।

मुख्‍य परियोजना प्रबंधक अजीत कुमार यादव ने बताया कि टनल में खोदाई का काम निरंतर लक्ष्‍य की ओर बढ़ रहा है। टनल खोदाई में कुल 213 किमी में से 184 किमी खोदाई कार्य पूरा हो चुका है। इसमें 89 किमी मुख्‍य टनल भी शमिल हैं। उन्‍होंने बताया कि टनल खोदाई में कई स्‍थानों पर मिट्टी मिल रही है इस वजह से काम धीमा पड़ जा रहा है। हालांकि जहां बड़े पत्‍थर और ठोस क्षेत्र है वहां खोदाई तेजी से चल रही है। दिसंबर, 2026 तक कर्णप्रयाग तक रेल पहुंचाने का लक्ष्‍य रखा गया है।


19 पुल में से 5 बन चुके हैं

परियोजना के तहत 19 रेलवे पुल बनने हैं। इनमें से पांच बड़े पुल बनकर तैयार हो गए हैं। शेष बचे 13 पुलों को इसी साल पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। सुरंग खोदाई के दौरान कई घरों में दरार देखने को मिली हैं। ऐसे प्रभावित परिवारों के चिह्नीकरण के लिए जिलेवार समितियों का गठन किया गया। कुल 628 शिकायतें मिलीं, जिनका निस्‍तारण कर दिया गया। इन परिवारों को मुआवजे के रूप में 12 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।


ऋषिकेश और देहरादून आने-जाने में होगी सहूलियत

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पहाड़ी इलाके के लिए विकास के महत्‍वपूर्ण माना जा रहा हे। इससे पहाड़ के दूरस्‍थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ऋषिकेश और देहरादून आने और जाने में काफी कम समय लगेगा। साथ ही किराये में भी काफी कमी आ जाएगी। गौचर में आईटीबीपी के पास से भट्टनगर गांव की सीमा तक इस सुरंग को बनने में तीन साल लगे। यह सुरंग गौचर नगर के आवासीय क्षेत्र से होकर गुजर रही है।

 

 
Share
Previous Post
3 लाख में बिक रहा था गोल्ड मेडल! नेशनल गेम्स में फिक्सिंग का साया, अधिकारी सस्पेंड
Next Post
उत्तराखंड में लिव-इन कपल्स की UCC में एंट्री, 1 महीने की टाइम लिमिट शुरू,3 जोड़ों ने कराया रजिस्ट्रेशन
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में देर रात दो पक्षों में जमकर चले जूते-चप्पल, पुलिस ने 2 युवतियों को हिरासत में लिया.

    • 10 Oct 2026
  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026
  • image

    दिनेश आर्य कौन हैं जिनको भाजपा ने उत्‍तराखंड में बनाया राज्‍यसभा प्रत्‍याशी, दलित चेहरे पर जताया भरोसा.

    • 05 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.