logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • अभी तो तीसरा ही टर्म है...पीएम मोदी ने विकसित भारत के संकल्प के साथ विपक्ष पर साधा निशाना, जानें भाषण की मुख्य बातें

अभी तो तीसरा ही टर्म है...पीएम मोदी ने विकसित भारत के संकल्प के साथ विपक्ष पर साधा निशाना, जानें भाषण की मुख्य बातें.

 
  • Kunal Kataria
  • 04 Feb 2025
  • 715
image  

 

नई दिल्ली: अभी तो तीसरा ही टर्म है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने भाषण के अंत जैसे ही यह वाक्य कहा, सत्ता पक्ष की तरफ खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। पीएम ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हम जुटे रहेंगे। क्या प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक केंद्र की सत्ता में बीजेपी के रहने की भविष्यवाणी कर दी? सवाल इसलिए क्योंकि मोदी सरकार ने आजादी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री ने बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष और खासकर राहुल गांधी के उठाए सभी सवालों का जवाब दिया तो कई मौकों पर कटाक्ष भी किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) पर भी नाम लिए बिना कई निशाने साधे। पीएम मोदी ने कहा कि जाति के नाम पर समाज में जहर घोला जा रहा है। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सांसद होने की तरफ इशारा करते हुए पूछा कि क्या कभी किसी एससी-एसटी परिवार से एक ही समय में तीन लोग सांसद हुए हैं? पीएम का यह सवाल निश्चित रूप से गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी को बहुत चुभन देने वाला है। आइए पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें जानते हैं....

देशवासियों के हजारों करोड़ रुपये बचे हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि करोड़ों देशवासियों को मुफ्त अनाज से उसके परिवार के हजारों रुपये बचते हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जहां-जहां ये योजना लागू हुई है उस परिवार को औसतन सालभर से 25-30 हजार रुपये की बचत हो रही है। अगर ज्यादा बिजली है तो वो बेचकर कमाई कर रही है वो अलग है।

केजरीवाल पर शीशमहल का ताना

जो पैसे बचे हैं उसका उपयोग हमने शीशमहल बनाने के लिए नहीं किया है। ये देश बनाने के लिए किया है। इन्फ्रा का बजट दस साल पहले 1.80 लाख करोड़ था। आज ये 11 लाख करोड़ रुपये का है। इसलिए राष्ट्रपति जी ने भारत की नींव कैसे मजबूत हो रही है इसका वर्णन उन्होंने किया है।

जब ज्यादा बुखार चढ़ जाता है तो लोग कुछ भी बोलते हैं लेकिन जब ज्यादा निराशा, हताशा फैल जाता है तब भी लोग बहुत कुछ बोलते हैं। मैं बचत की बात कर रहा हूं लेकिन पहले अखबारों की हेडिंग होती थी- इतने लाख के घोटाले। 10 साल हो गए ये घोटाले न होने से भी देश के लाखों करोड़ रुपये बचे हैं तो जनता जर्नादन के सेवा में लगे हैं।

राष्ट्रपति का अभिभाषण बोरिंग कहे जाने पर राहुल को जवाब

जो लोग फोटो सेशन कराकर अपना मनोरंजन करते रहते हैं उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी। मैं उनका गुस्सा समझ सकता हूं। समस्या की पहचान करना एक बात है लेकिन अगर जिम्मेवारी है तो समस्या की पहचान करके छोड़ नहीं सकते। उसके समाधान के लिए समर्पित भाव से प्रयास करना पड़ता है।

आजकल सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही चर्चा हो रही है। कुछ नेताओं की नजर जकूजी और स्टाइलिश टावर पर है, लेकिन हमारा फोकस तो हर घर जल पहुंचाने पर है। आजादी के 75 साल बाद देश में 75 फीसदी करीब 16 करोड़ से ज्यादा घरों से पास जल के लिए नल का कनेक्शन नहीं था। हमारी सरकार ने 5 साल में 12 करोड़ परिवारों को घरों में नल से जल देने का काम किया है।
 

गरीबों-महिलाओं को ऐसे लोग क्या समझें?

पीएम मोदी ने कहा कि बारिश के दिनों में कच्ची छत फूस की, प्लास्टिक की चादर वाली छत के नीचे जीवन गुजारना कितना मुश्किल होता है। पल-पल सपने रौंद दिए जाते हैं। ऐसे पल होते हैं। ये हर कोई नहीं समझ सकता है। अबतक गरीबों को चार करोड़ घर मिले हैं। जिसने उस जिंदगी को जिया है, उसे पता होता है कि पक्की छत वाला घर मिले का मतलब क्या होता है। एक महिला जब खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हो जाती है वो या तो सूर्योदय के पहले या सूर्यास्त के बाद कठिनाईयों झेलना क्या होता है, ऐसे लोग समझ नहीं सकते हैं।

राष्ट्रपति के अभिभाषण में विकसित भारत की झलक

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी का अभिभाषण विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला और नया विश्वास पैदा करने वाला है। मैं आज जनता जनार्दन का भी बड़े आदर के साथ आभार व्यक्त करना चाहता हूं। सदन में जिन जिन लोगों ने हिस्सा लिया मैं उन सबका आभार व्यक्त करता हूं।
 

12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री की चर्चा

2014 के पहले ऐसे बम गोले फेंके गए, बंदूक की ऐसी गोलियां चलाई गईं कि देशवासियों का जीवन छलनी कर दिया गया। हमने धीरे-धीरे उन घावों को भरते-भरते आगे बढ़े। 2 लाख रुपये 2013-14 में उसपर इनकम टैक्स माफी थी और आज 12 लाख रुपये संपूर्ण रूप से इनकम टैक्स से मुक्ति। हमने बीचे के काल खंड में 14 में 17 में 19 में 23 में भी हम लगातार ये करते आए। घाव भरते गए और आज बैंडेज पार्टी था वो भी कर लिया। स्टैंडर्ड डिडक्शन उसके अगर 75 हजार जोड़ दें तो पहली अप्रैल के बाद देश में सैलरीड क्लास है उनके पौने 13 लाख रुपये तक कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा।


TOI में छपे कार्टून की चर्चा से कांग्रेस पर निशाना

अध्यक्ष जी, जब आप युवा मोर्चे में थे एक पीएम उस समय बोला करते थे 21वीं सदी, 21वीं सदी... आप भी रट गए थे। उस समय टाइम्स ऑफ इंडिया में आरके लक्ष्मण ने एक बड़ा शानदार कार्टून बनाया था। वो कार्टून बड़ा मजेदार था, उस कार्टून में एक हवाई जहाज है, एक पायलट है और हवाई जहाज एक ठेले पर रखा हुआ था और मजदूर ठेले को धक्का मार रहे थे और वो 21वीं सदी लिखा हुआ था। लेकिन वो कार्टून को उस समय मजाक लग रहा था लेकिन आगे चलकर वो सही साबित हो गया।

भारत को गेमिंग राजधानी बनाने की चाहत

पीएम मोदी ने कहा कि हम तो गेमिंग का महत्व क्या होता है इसके लिए भी प्रयास करने वाले लोग में हैं। हमने युवाओं को कहा कि दुनिया का गेमिंग का कैपिटल भारत क्यों न बने। कुछ लोगों को AI की बात होती है तो फैशन में है तो बोलते हैं। मेरे लिए AI, आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस दूसरा एआई ऐस्पेरेशनल इंडिया है। भारत वो देश है जिसके इंडिया एआई मिशन को लेकर पूरी दुनिया बहुत आशावादी है और विश्क के एआई प्लेटफॉर्म में भारत की मौजूदगी एक बहुत अहम स्थान प्राप्त कर चुकी है।

'आपदा' बनाम वादों के पूरा होने की गारंटी

हम लगातार युवा भविष्य को लेकर ध्यान दे रहे हैं लेकिन कुछ दल हैं जो लगातार टोकाटाकी करते हैं। ये दल चुनाव के दौरान ये भत्ता देंगे, वो भत्ता देंगे। वादा तो करते हैं लेकिन पूरा नहीं करते हैं। ये दल युवाओं के भविष्य पर आपदा बनकर गिरे हुए हैं। हम कैसे काम करते हैं ये हरियाणा में अभी-अभी देश ने देखा है। बिना खर्ची, बिना पर्ची नौकरी देने का वादा किया था सरकार बनते ही नौकरी मिल गई नौजवानों को। हम जो कहते हैं उसी का परिणाम है कि हरियाणा में तीसरी बार भव्य विजय और हरियाणा के इतिहास में तीसरी बार विजय ये अपने आप में ऐतिहासिक घटना है। महाराष्ट्र में भी ऐतिहासिक परिणाम जनता जर्नादन का आशीर्वाद महाराष्ट्र के इतिहास में सत्ता पक्ष को इतनी सीटें ये जनता जर्नादन के आशीर्वाद से करके आए हैं।

हम संविधान की भावना जीते हैं: पीएम मोदी

संविधान में जो धाराएं हैं, उसके साथ-साथ संविधान की एक भावना भी है। संविधान को मजबूती देने के लिए संविधान की भावना को जीना पड़ता है। हम वो लोग हैं संविधान को जीते हैं। हमारे यहां ये बात सही है कि परंपरा है कि राष्ट्रपति जी जो भाषण देते हैं, उस साल के कार्यकाल का ब्योरा देते हैं। उसी प्रकार राज्यपाल के भाषण में भी यही होता है। संविधान और लोकतंत्र की भावना क्या होती है। जब गुजरात के 50 साल हुए गोल्डन जुबली मना रहा था, मैं उस समय सीएम था। हमने गोल्डन जुबली वर्ष में पिछले 50 साल में जितने भी गर्वनर के भाषण थे, हमने कहा कि उन 50 साल में जितने भी भाषण हुए हैं, सबको एक पुस्तक के रूप में तैयार किया जाए और आज वो सभी पुस्तकालय में वो ग्रंथ मौजूद है। मैं बीजेपी वाला था, उस वक्त ज्यादातर वक्त कांग्रेस की सरकारें थीं। हम संविधान को समर्पित हैं। हम संविधान को जीना जानते हैं।

कुछ लोग अर्बन नक्सल की भाषा बोल रहे हैं: पीएम मोदी

जो लोग संविधान जेब में लेकर घूमते हैं उनको पता नहीं है कि आपने मुस्लिम महिलाओं को कैसी मुसीबतों में जीने के लिए मजबूर कर दिया था। हमने तीन तलाक का खात्मा करके संविधान की भावना के रूप में मुस्लिम बेटियों को हक दिया है। पूर्वोत्तर और आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय एनडीए ने बनाया। हमारे दक्षिण और पूर्व के कई राज्य समुद्र तट से जुड़े हैं। वहां मछुआरों की संख्या बड़ी तादाद में है। उनका भी ख्याल रखना चाहिए। ये हमारी सरकार है जिन्होंने फिशरिज के लिए अलग मंत्रालय बनाया। कुछ लोग अर्बन नक्सलियों की भाषा बोल रहे हैं। इसलिए वो संविधान नहीं समझ सकते हैं।

एक ही परिवार के तीन सांसद एससी, एसटी समाज से कभी बने क्या?

मैं देशवासियों से कुछ सवाल पूछता हूं और चाहता हूं कि इसकी चर्चा हर गली-नुक्कड़ पर हो। कोई मुझे बताए, क्या एक ही समय में संसद में एससी वर्ग के एक ही परिवार के तीन सांसद हुए हैं क्या? एससी वर्ग के एक ही परिवार के तीन सांसद कभी भी हुए क्या? मैं दूसरा सवाल पूछता हूं- कोई मुझे बताए कि एक ही समय में संसद में एसटी वर्ग के एक ही परिवार के तीन एमपी हुए हैं क्या? कुछ लोगों की वाणी और व्यवहार में कितना फर्क होता है, मेरे एक सवाल से साफ हो गया है। जमीन-आसमान का अंतर होता है, दिन-रात का अंतर होता है।


हमने बिना समाज में जहर घोले, वंचितों का कल्याण किया

समाज में तनाव के बिना, समाज को एकजुट रखते हुए वंचितों का कल्याण कैसे किया जाता है, इसका उदाहरण देता हूं। 2014 में हमारे देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी, आज 780 मेडिकल कॉलेज हैं। मेडिकल कॉलेज बढ़े हैं तो सीटें भी बढ़ी हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण एंगल है अध्यक्ष जी। हमारे आने से पहले दलित समाज के लिए 7,700 सीटें थीं। 10 साल हमने काम किया और आज दलित समाज के लिए 17 हजार बच्चों को डॉक्टर बनाने की व्यवस्था की है। 2014 से पहले एसटी स्टूडेंट्स के लिए एमबीबीएस की सीटें 3 हजार से कुछ ज्यादा थीं, आज ये संख्या बढ़कर 9 हजार हो गईं। 2014 से पहले ओबीसी की मेडिकल सीटें 14 हजार से भी कम थी, आज 32 हजार हो गई हैं। हमने बिना पिछले 10 साल में हर सप्ताह एक नई यूनिवर्सिटी बनी है, हर दिन एक नई आईटीआई बनी है, हर दो दिन में एक नया कॉलेज खुला है। सोचिए, एससी-एसटी, ओबीसी युवा-युवतियों के लिए अवसर के मौके कितने बढ़े हैं, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं।


विदेश मामलों पर नेहरू की चर्चा से राहुल को जवाब

राष्ट्रपति जी के भाषण की चर्चा भी हुई और कुछ लोगों को लगता है कि जब तक फॉरेन पॉलिसी पर नहीं बोलते हैं तब तक मैच्योर नहीं दिखते। मैं ऐसा लोगों को कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें फॉरेन पॉलिसी को समझना है, तो एक किताब जरूर पढ़े, उन्हें क्या, कब बोलना है, उसकी समझ हो जाएगी। उस किताब का नाम है- जेएफके फॉरगॉटन क्राइसिस। यह किताब एक फॉरेन पॉलिसी के एक्सपर्ट ने लिखी है। इस किताब में भारत के पहले प्रधानमंत्री, जो विदेश मंत्री भी हुआ करते थे, उनकी जॉन एफ केनेडी से हुई चर्चा का वर्णन है। जब देश ढेर सारी चुनौतियों का सामना कर रहा था, तब विदेश नीति के नाम पर क्या खेल हो रहा था, वह इस किताब के माध्यम से सामने आ रहा है।


अभी तो हमारा तीसरा ही टर्म है

ये तो हमारी तीसरी ही टर्म है। हम देश की आवश्यकता के अनुसार आधुनिक भारत बनाने के लिए, सक्षम भारत बनाने के लिए और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आने वाले अनेक वर्षों तक जुटे रहने वाले हैं। हम सभी दलों से, सभी नेताओं से, देशवासियों से आग्रह करता हूं कि अपने-अपने विचारधारा को जीते हुए भी देश के लिए जीएं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में लिव-इन कपल्स की UCC में एंट्री, 1 महीने की टाइम लिमिट शुरू,3 जोड़ों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Next Post
सीएम योगी अचानक क्यों पहुंच रहे हैं अपने पैतृक गांव? मंगल बेला पर पंचूर घर में शुरू हुई भव्य शादी की तैयारियां
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026
  • image

    2.25 लाख करोड़ से संवर रहा उत्तराखंड, सीएम धामी बोले- PM मोदी के सुशासन का गवाह बना देवभूमि.

    • 12 Oct 2026
  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.