logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • शादी का नोटिस लीक होने से अंतरधार्मिक जोड़े को अपनी जान का खतरा, रुद्रपुर में मामला गरमाया

शादी का नोटिस लीक होने से अंतरधार्मिक जोड़े को अपनी जान का खतरा, रुद्रपुर में मामला गरमाया.

 
  • Akash Ahuja
  • 07 Feb 2025
  • 892
image  

 

रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का एक अंतरधार्मिक जोड़ा इन दिनों काफी परेशान है। विशेष विवाह अधिनियम (एसएमए) के तहत अपनी शादी का नोटिस लीक होने और फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जोड़ा सुरक्षा के लिए चिंतित और पूरी घटना से निराश है। पिछले साल दिसंबर में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जोड़े को पहले छह सप्ताह की पुलिस सुरक्षा मिली थी। हालांकि, अब इस मामले में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लव जिहाद का केस होने का दावा किया जा रहा है। इस प्रकार के बन रहे माहौल के बाद जोड़े की चिंता बढ़ गई है। लड़का और लड़की ने आपसी सहमति से शादी करने की बात कही है।

क्या है पूरा मामला?

बाजपुर में सैलून चलाने वाले 22 वर्षीय मोहम्मद नाजिम (बदला हुआ नाम) और बीकॉम की छात्रा 23 वर्षीय प्रीति गुप्ता (बदला हुआ नाम) ने प्रेम संबंध के बाद शादी का फैसला लिया। दोनों ने 7 जनवरी को बाजपुर उप-विभागीय मजिस्ट्रेट की अदालत में अपनी शादी का नोटिस जमा कि। एसएमए की धारा-5 के तहत यह आवश्यक है। हालांकि, उनकी व्यक्तिगत जानकारी, जिसमें तस्वीरें भी शामिल हैं, ऑनलाइन वायरल कर दी गईं। इससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों से 'लव जिहादी' की रिपोर्ट करने, विरोध करने और उनकी शादी पर आपत्ति जताने का आग्रह किया गया था।

मोहम्मद नाजिम का परिवार 2010 में यूपी के रामपुर जिले से बाजपुर आया था। अब वह इस प्रकार सोशल मीडिया पर तस्वीरें और जानकारी वायरल होने के बाद से डरा हुआ है। उसने कहा कि जब से हमारी शादी का नोटिस वायरल हुआ है, तब से यह हमारे लिए बहुत बुरा है। मुझे अपनी जान का डर है।
 

सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात

नाजिम और प्रीति की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए वर्ष 2018 में हुई थी। दोनों की ऑनलाइन दोस्ती आगे बढ़ी। वर्ष 2022 में दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। उन्होंने 2023 में शादी करने का फैसला किया, लेकिन प्रीति की मां ने इस रिश्ते का विरोध किया। प्रीति ने बुधवार को कहा कि मेरी मां ने मुझसे कहा कि मैं उस लड़के से शादी कर सकती हूं, लेकिन वह मुझसे सारे संबंध तोड़ लेगी। अब, वह हमारी शादी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए कुछ राजनीतिक और धार्मिक समूहों का सहारा ले रही हैं।

नाजिम ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के सदस्य एसडीएम ऑफिस के बाहर मौजूद रहते हैं। वे हमारी शादी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, प्रीति की मां ने दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों के समर्थन से एसडीएम के पास शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने अपनी बेटी की वापसी की मांग की है।
 

'लव जिहाद का है मामला'

क्षेत्र के बजरंग दल के प्रतिनिधि ने कहा कि लड़की की मां ने अपनी बेटी को खोजने में मदद के लिए हमसे संपर्क किया। जब उनकी शादी का नोटिस वायरल हुआ तो हमने अपनी जांच की। बाद में, हमने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अधिकारियों से शादी को रोकने का आग्रह किया गया। यह लव जिहाद का एक स्पष्ट मामला है।

प्रेमी जोड़े ने किया खंडन

हालांकि, प्रेमी जोड़े ने धर्म परिवर्तन के आरोपों का जोरदार खंडन किया। प्रीति ने कहा कि हमने शादी का अपना फैसला स्वतंत्र रूप से लिया है। मैंने अदालत और एसडीएम को सूचित किया है कि मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं। पिछले साल 17 दिसंबर को कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनोज कुमार तिवारी और जस्टिस पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने उत्तराखंड पुलिस को जोड़े को छह सप्ताह की सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया था।

प्रेमी जोड़े की अनिवार्य सुरक्षा अवधि समाप्त हो गई है, लेकिन पुलिस उनकी सुरक्षा की निगरानी कर रही है। केलाखेड़ा थाने के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि हम अभी भी जोड़े को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। जब तक हम अदालत को खतरे की रिपोर्ट नहीं सौंप देते, तब तक यथास्थिति बनाए रखी जाएगी।

 

 

 
Share
Previous Post
चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण ऑनलाइन ही नहीं, ऑफलाइन भी होगा
Next Post
तो क्या भारत में वसंत ऋतु खत्म होने वाली है? इस बदलाव ने मौसम विज्ञानियों की चिंता बढ़ा दी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.