logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • हथकड़ी, जंजीरों में जकड़े भारतीय... अमेरिका ने कैसे 104 लोगों को निकाला, जारी की खौफनाक तस्वीरें

हथकड़ी, जंजीरों में जकड़े भारतीय... अमेरिका ने कैसे 104 लोगों को निकाला, जारी की खौफनाक तस्वीरें.

 
  • Kunal Kataria
  • 07 Feb 2025
  • 785
image  

 

वॉशिंगटन: अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को भेजे जाने के बाद अब अमेरिकी सीमा पुलिस ने इसका वीडियो जारी किया है। अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल पुलिस की तरफ से जारी किए वीडियो और तस्वीरों में हथकड़ीं और जंजीरों में बंधे भारतीयों को दिखाया गया है। बुधवार 5 फरवरी को अमेरिकी सेना का सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमान 104 भारतीयों को लेकर भारत के पंजाब प्रांत के अमृतसर में उतरा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत अवैध प्रवासियों को अमेरिकी सेना के जरिए उनके देश में वापस भेजा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

अमेरिका की बॉर्डर पेट्रोल पुलिस (USBP) चीफ माइकल डब्ल्यू बैंक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यूएसबीबी और उसके सहयोगी ने अवैध विदेशियों को सफलतापूर्वक भारत वापस भेजा, जो सैन्य परिवहन का उपयोग करते हुए अब तक की सबसे लंबी निर्वासन उड़ान थी। यह मिशन आव्रजन कानूनों को लागू करने और त्वरित निष्कासन सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यदि आप अवैध रूप से सीमा पार करते हैं, तो आपको हटा दिया जाएगा।'

अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा?

इस बीच निर्वासन फ्लाइट को लेकर भारत में अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हमारे राष्ट्र के आव्रजन कानूनों को लागू करना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अस्वीकार्य और हटाए जाने वाले विदेशियों के खिलाफ आव्रजन कानूनों को लागू करना अमेरिका की नीति है।

40 घंटे तक हथकड़ी पहनाकर रखा गया

डिपोर्टेशन फ्लाइट से आने वाले एक भारतीय ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि 40 घंटों तक उन्हें हथकड़ी लगाई गई। उनके पैरों को जंजीरों से बांधा गया और हिलने तक नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि बार-बार अनुरोध करने के बाद शौचालय जाने की अनुमति मिली, तो भी जंजीर को नहीं खोला गया। उन्हें खुद को घिसट-घिसटकर शौचालय जाना पड़ा। क्रू के सदस्य दरवाजा खोलते और शौचालय में धकेल देते।

एक 40 वर्षीय युवक ने बताया कि उन्हें हथकड़ी लगे हुए ही खाने को मजबूर किया जाता था। उन लोगों ने खाने के लिए कुछ मिनटों के लिए हथकड़ी हटाने का अनुरोध किया, लेकिन उसे सुना नहीं गया। अमेरिका से भारत की यात्रा को लोगों ने दर्दनाक बताया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने 18,000 भारतीयों की पहचान की है, जिन्हें वापस भारत भेजा जाना है। हालांकि, कुछ रिसर्च इस संख्या को काफी अधिक बताती हैं। प्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 7 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी भारतीय हैं।

 

 
Share
Previous Post
तो क्या भारत में वसंत ऋतु खत्म होने वाली है? इस बदलाव ने मौसम विज्ञानियों की चिंता बढ़ा दी
Next Post
तमाशा करने वालों को क्या खबर,..हमने कितने ... राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'सड़क से उठाकर मंत्री तक बनवाया', सामने आए रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू, कहा- पूरी कलई जल्द खोलूंगा.

    • 17 Oct 2026
  • image

    बॉलीवुड गायक जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल की फिर घर वापसी, भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा.

    • 20 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.