logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर सीएम धामी ने की ऐसी मांग, क्या योगी आदित्यनाथ करेंगे पूरा

गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर सीएम धामी ने की ऐसी मांग, क्या योगी आदित्यनाथ करेंगे पूरा.

 
  • Shubham Sehgal
  • 10 Feb 2025
  • 717
image  

 

यमकेश्वर: उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रयागराज से मेरठ के बीच बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के हरिद्वार से जोड़ने की मांग उठी है। यह मांग उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उठाई गई है। दरअसल, सीएम धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पौड़ी जिले के यमकेश्वर में एक स्कूल के कार्यक्रम के दौरान एक साथ मौजूद थे। इसी कार्यक्रम के बीच प्रयागराज-मेरठ गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़े जाने की मांग सीएम धामी ने उठा दी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज से मेरठ तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक लाने की योजना विचार करें। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे को विस्तारित करने से उत्तराखंड के लोगों का संगम नगरी प्रयागराज तक आना-जाना आसान हो जाएगा। उत्तराखंड सीएम ने कहा कि सीएम योगी इसी देवभूमि उत्तराखंड से हैं। उत्तराखंड की जनता उनके प्रति अपार स्नेह और सम्मान रखती है।

सीएम योगी के प्रयासों की सराहना

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीएम योगी के प्रयासों से प्रदेश के स्कूलों में आधुनिक लैब सुविधा, वर्चुअल क्लासरूम, वॉशरूम, लाइब्रेरी सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि सीएम योगी ने यहां के स्कूल में कक्षा 5 तक की शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने कहा कि कोई भी जन्म से महान नहीं होता, बल्कि पुरुषार्थ और दृढ़ निश्चय से महानता को प्राप्त करता है।

सीएम धामी ने कहा कि सीएम योगी का जीवन इसका सशक्त प्रमाण है कि संकल्प और परिश्रम से आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश एक उत्कृष्ट राज्य बन चुका है। प्रदेश में सड़कों और बुनियादी ढांचे का लगातार विकास हो रहा है।

दरअसल, सीएम योगी उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के बीच यमकेश्वर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने आए थे। सीएम धामी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में सीएम योगी ने पांचवीं तक की पढ़ाई पूरी की है। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तारीकरण की चर्चा छेड़ दी।

दूसरे फेज पर चल रहा काम

गंगा एक्सप्रेस यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होने वाला है। पहले फेज का काम काफी तेजी से चल रहा है। प्रयागराज से मेरठ तक 594 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य आखिरी चरण में है। इस साल के अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, प्रयागराज से बलिया के बीच एक्सप्रेसवे के निर्माण के निर्माण के लिए सर्वे कार्य चल रहा है।

दूसरे फेज में ही इसके हरिद्वार तक विस्तारीकरण की योजना पर काम होगा। हरिद्वार से बलिया तक का काम पूरा होने के बाद यह 1047 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास की रीढ़ बनेगा। यूपी से उत्तराखंड तक सीधा आवागमन इससे आसान हो जाएगा।

 

 
Share
Previous Post
योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में पोती अविका के साथ खेलते नजर आए
Next Post
फरवरी के पहले पखवाड़े में गर्मी ने दी दस्तक ! देहरादून में तापमान 27 डिग्री के पार
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.

    • 01 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में टूटा 2023 का रिकॉर्ड: चारधाम यात्रा में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बना नया इतिहास.

    • 07 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.