logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • फरवरी के पहले पखवाड़े में गर्मी ने दी दस्तक ! देहरादून में तापमान 27 डिग्री के पार

फरवरी के पहले पखवाड़े में गर्मी ने दी दस्तक ! देहरादून में तापमान 27 डिग्री के पार.

 
  • Priyanka Thapa
  • 10 Feb 2025
  • 1055
image  

 

 देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने की वजह से पारे में भी बढ़ोतरी हो रही है। देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है जो पिछले 5 वर्षों में फरवरी के पहले पखवाड़े में सर्वाधिक आंकड़ा है।

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने रहे हैं। देहरादून में भी मौसम शुष्क रहने के साथ ही दिन के समय चटक धूप खिल रही है। जिससे तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। दोपहर के समय धूप में बैठना असहनीय हो रहा है। रविवार को सूरज की तेवर इतने तल्ख थे कि पारा 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।


पांच साल में पहली बार इतना पारा

वर्ष 2020 के बाद फरवरी के पहले पखवाड़े में यह पहली बार है की अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस अधिक बना होने के कारण फरवरी के महीने में गर्मी का एहसास होने लगा है।


जंगलों में लगने लगी आग

बढ़ती गर्मी के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने की घटना होने लगी है। रविवार को उरगम घाटी के वन पंचायत क्षेत्र भेंटा भरकी के जंगल में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद लेकर वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया। वही रुद्रप्रयाग जिले के मुख्यालय के निकट स्थित पटवारी सेंड से लगे भैंस गांव के जंगलों में भी आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण लोग भी दहशत में आ गए। ग्रामीण और वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।


तीन दिनों के भीतर बदल सकता है मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादलों के बीच 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का निचले इलाकों में कोई असर नहीं होगा। मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा जा सकता है। मौसम विज्ञान न्यू के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की हवा में कमजोरी आने की वजह से तापमान में इस तरह का इजाफा दिखाई दे रहा है।

 

 
Share
Previous Post
गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर सीएम धामी ने की ऐसी मांग, क्या योगी आदित्यनाथ करेंगे पूरा
Next Post
दिल्ली में नई सरकार बनते ही नौकरशाही में बड़े बदलाव की संभावना, अब तक समन्वय की कमी से अटका था पेच
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    अंकिता भंडारी केस में 24 घंटे में गिरफ्तारी, 88 दिन में 500 पन्नों की चार्जशीट: ADG ने बताई SIT जांच से सजा तक की पूरी कहानी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: नगरीय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, विधायक तिलक राज बेहड़ का बढ़ा कद, खूब रोये थे.

    • 09 Oct 2026
  • image

    कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण: वजहें और क्या किया जा सकता है.

    • 23 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.