मेलबर्न: बॉक्सिंग डे टेस्ट में 184 रन से हार झेलने के बाद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं ऑस्ट्रेलिया भी स्टैंडिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, सीरीज के इस चौथे टेस्ट में हार के बाद भारत का अंक प्रतिशत 55.88 से गिरकर 52.78 हो गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का 58.89 से बढ़कर 61.46 हो गया है। इससे वह लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के करीब हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अब एक ही स्थान खाली है। साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही फाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को अपने नाम किया था। इस जीत ने साउथ अफ्रीका को पहली बार फाइनल का टिकट दिला दिया।
इस चक्र में अपने शेष तीन टेस्ट में से किसी एक में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया अगले साल अतिरिक्त दो टेस्ट के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। जिसका अर्थ है कि यदि वे भारत के खिलाफ सीरीज ड्रॉ भी कर लेते हैं तो वे फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रह सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया अगर तीनों टेस्ट ड्रॉ भी करवा लेता है तो भी फाइनल में पहुंच जाएगा।
भारत ने पिछले दोनों टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन इस बार स्थिति मुश्किल हो गई है। भारत को फाइनल में जाना है तो खुद के साथ ही श्रीलंका पर ही निर्भर होना पड़ेगा। पहले उसे किसी भी कीमत पर सिडनी टेस्ट में जात हासिल करनी होगी। फिर अगले महीने शुरू श्रीलंका में होने वाली अपनी सीरीज में उम्मीद करना होगा कि ऑस्ट्रेलिया हार जाए। अगर दोनों मैच ड्रॉ भी रहते हैं तो ऑस्ट्रेलिया को फाइनल का टिकट मिल जाएगा।