logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • क्या वाकई जम्मू में दिखा उत्तराखंड का बाघ? सेना के दावों पर वन्यजीव विशेषज्ञों ने कही ये बात

क्या वाकई जम्मू में दिखा उत्तराखंड का बाघ? सेना के दावों पर वन्यजीव विशेषज्ञों ने कही ये बात.

 
  • Alok Bhadoria
  • 03 Jan 2025
  • 1067
image  

 

देहरादून: हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क से एक बाघ जम्मू के राजौरी क्षेत्र में देखा गया। इस खबर को लेकर असमंजस की स्थिति भी बनी हुई है, हालांकि राजाजी नेशनल पार्क के डायरेक्टर कोको रोशो का कहना है कि राजौरी में खींची गई यह फोटो संदिग्ध है। यह फोटोशॉप से बनाई गई प्रतीत होती है।

इस टाइगर रिजर्व के बाघ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और हरियाणा के जंगलों में तो देखे गए लेकिन इन राज्यों से हो कर जम्मू-कश्मीर पहुंचा या नहीं इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि उच्च अधिकारियों का कहना है कि बाघ के लिए इतना लंबा सफर तय करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जिस बाघ की फोटो उत्तराखंड का बाघ बताकर जारी की गई वह गलत है।
 

पहले भी होती रही हैं ऐसी घटनाएं

इससे पहले उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क से एक बाघ हिमाचल और हरियाणा तक पहुंच चुका है। वर्ष 2023 में एक बाघ हरियाणा के कलेसर नेशनल पार्क में नजर आया। बता दें कि उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क से कलेसर नेशनल पार्क जुड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ हिमाचल के घने जंगलों से भी सटा हुआ है। जिसके चलते इन तीनों प्रदेशों के जंगली जानवर इधर से उधर घूमते रहते हैं।

हिमाचल में देखा गया

वर्ष 2023 में कैमरे में कैद हुआ बाग उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क से कलेसर नेशनल पार्क पहुंच गया था। इसके बाद अगस्त 2023 में यह बाघ हिमाचल के दूसरे जंगलों में लगे कैमरों में कैद हुआ था। इसे देखकर माना जा रहा था कि अलग-अलग राज्यों के जंगलों में घूम कर यह बाघ अपने पुराने वास स्थल राजाजी टाइगर रिजर्व में वापस लौट रहा है। वर्ष 2022 में अक्टूबर महीने में राजाजी टाइगर रिजर्व से यह बाघ अचानक गायब हो गया था और एक लंबी दूरी तय करने के बाद हिमाचल में स्पॉट हुआ था।

यह था उसका रास्‍ता

माना जा रहा था कि यह बाघ राजाजी के गौहरी रेंज से होकर गंगा नदी पार करते हुए मोतीचूर रेंज में पहुंच गया था और यहां से निकलकर हिमाचल की तरफ चला गया। फरवरी महीने में यह बाघ हिमाचल के सिंबलवाड़ा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में कैमरों में दिखाई दिया। हालांकि उस समय भी उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर इस बाघ के हिमाचल पहुंचने पर हैरानी जताई गई थी।

हरियाणा के कलेसर वन्‍य जीव अभ्‍यारण्‍य में देखा गया

इसके बाद मई महीने में हरियाणा के कलेसर वाइल्ड लाइफ सैंचुरी में यह बाघ देखा गया। खास बात यह रही कि एक बार फिर अगस्त के महीने में बाघ की लोकेशन हिमाचल में ट्रैक की गई जिसको देखते हुए वन्य जीव विशेषज्ञों का कहना था कि अपनी लंबी यात्रा को जारी रखते हुए यह बाग राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर लौट सकता है।

एक जगह पर नहीं टिकते हैं बाघ

बाघ लंबे समय तक एक ही स्थान पर नहीं टिकते हैं। उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश, हिमाचल और हरियाणा के सैंकड़ो किलोमीटर की यात्रा के पीछे की वजह कोई नहीं बता पाया लेकिन इन राज्यों की सैर कर सुरक्षित रहने से यह साफ होता है कि यह क्षेत्र वन्य जीवों के लिए सुरक्षित गलियारा है। वर्ष 2024 के जुलाई माह में यह बाघ एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में दिखाई दिया जिससे यह भी माना गया कि राजाजी नेशनल पार्क के बाघ को हिमाचल भा गया है जो डेढ़ साल पहले चीला रेंज से उत्तर प्रदेश होते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंचा था।

सेना के गश्‍ती दल ने किया था दावा

वहीं अब अचानक जम्मू के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से कुछ किलोमीटर दूर इसी बाघ के देखे जाने की खबरें सुर्खियों में है। हालांकि बाघ की यह फोटो संदिग्ध बताई जा रही है लेकिन सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने 6000 फीट की ऊंचाई पर पीर पंजाल पहाड़ियों में बाघ होने का दावा किया है।

इस घटना को लेकर सेना और जम्मू कश्मीर वन विभाग के बीच भी विवाद चल रहा है क्योंकि वन विभाग का साफ कहना है कि यह तस्वीर फोटोशॉप की गई है। कई महीनों के सर्वेक्षण के बाद भी जंगल में बाघ की मौजूदगी नहीं मिली। वहीं अब सेना भी इस तस्वीर को सही ठहराने से परहेज कर रही है। यहां तक कि मोबाइल डिवाइस की जांच के लिए भी इनकार कर दिया है।

जम्‍मू में बाघ दिखने पर यह बोले एक्‍सपर्ट

इस पूरे प्रकरण के बाद बाघ की उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि भारतीय वन्यजीव संस्थान के पूर्व अधिकारी डॉ बिवाश पांडव का कहना है कि बाघ इतनी लंबी यात्राएं तो कर सकते हैं लेकिन जम्मू का इलाका उनके लंबे समय तक टिकने के लिए उपयुक्त नहीं है।

स्थानीय वन विभाग ने बाघ की मौजूदगी की जांच की लेकिन कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला और न ही चरवाहों ने किसी भी जानवर के नुकसान की कोई सूचना दी है। यह तस्वीर केवल संदेह पैदा करती है क्योंकि इतनी बड़ी घटना के सबूत भी होने चाहिए।

 

 
Share
Previous Post
नए साल पर ठिठुर रहा उत्तराखंड, बर्फबारी से पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Next Post
मोबाइल रिंग टोन में गूंजेगा राष्ट्रीय खेल एंथम 'आन बान शान ले, शौर्य का प्रमाण ले', बीएसएनएल को भेजा गया पत्र
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026
  • image

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया, महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा में की शिरकत.

    • 28 Oct 2026
  • image

    चम्पावत में पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम धामी बोले- सीमांत क्षेत्रों को जोड़ेंगे विकास की मुख्यधारा से.

    • 05 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.