logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के मौसम में बदलाव के आसार, सूरज की रोशनी गायब रहेगी, पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना

उत्तराखंड के मौसम में बदलाव के आसार, सूरज की रोशनी गायब रहेगी, पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना.

 
  • Priyanka Thapa
  • 06 Jan 2025
  • 999
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में आज से मौसम का भी मिजाज बदल सकता है। पिछले चार दिनों से चटख धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन आज मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। निचले क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि कहीं-कहीं हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। देहरादून में पिछले चार दिनों से चटक धूप खिलने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय जिलों में भी बढ़ते तापमान का असर दिखाई देने लगा है। नैनीताल जिले में भी आम दिनों में 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला तापमान इन दोनों 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा हुआ है। गर्मियों के समय में जंगलों में लगी आग से नमी पर असर पड़ा है। तापमान को स्थिर बनाए रखने में नमी कम होने के चलते गर्मी का आभास होने लगा है। हालांकि, मौसम में बदलाव होता दिख रहा है।

नमी न होने के कारण बर्फबारी पर भी असर पड़ा है और 2000 मीटर की ऊंचाई पर होने वाली बर्फबारी में भी कमी आ गई है। धूप इतनी चटख खिल रही है कि इस सर्दी में धूप सेकने की बजाय लोग छांव में बैठना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, शाम के समय सर्द हवाएं चलने से ठंड हो रही है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का 21.9 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक बढ़कर 20.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कड़ाके की ठंड में बढ़ते तापमान से आज राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। निदेशक ने बताया कि निचले क्षेत्रों में घने बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

 

 
Share
Previous Post
फर्जी खबरों के खिलाफ AAA की क्या है योजना? एक्सपर्ट्स ने बताया साइबर फ्रॉड से बचने का सटीक तरीका
Next Post
सीएम धामी ने पीएम मोदी से क्यों की ऋषिकेश रेलवे स्टेशन बंद करने की मांग? राष्ट्रीय खेलों के लिए भी किया आमंत्रित
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.