logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • सीएम धामी ने पीएम मोदी से क्यों की ऋषिकेश रेलवे स्टेशन बंद करने की मांग? राष्ट्रीय खेलों के लिए भी किया आमंत्रित

सीएम धामी ने पीएम मोदी से क्यों की ऋषिकेश रेलवे स्टेशन बंद करने की मांग? राष्ट्रीय खेलों के लिए भी किया आमंत्रित.

 
  • Kunal Kataria
  • 07 Jan 2025
  • 1031
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, धामी ने राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को चमोली जिले के मलारी के कारीगरों द्वारा तैयार एक शॉल और नारायण आश्रम की एक प्रतिकृति भी भेंट की।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। सीएम धामी ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के पहले चरण पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वेक्षण कार्य भी पूरा हो चुका है।

ऋषिकेश का पुराने रेलवे स्टेशन बंद हो

धामी ने मोदी से यह भी आग्रह किया कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी जाए और इसकी पूरी लागत केंद्र के स्तर से वहन की जाए। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया जाना चाहिए और सभी रेलगाड़ियों का संचालन शहर के नए योग नगरी रेलवे स्टेशन से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराने स्टेशन की जमीन का इस्तेमाल नई सड़क व्यवस्था के लिए किया जा सकता है, जिससे यातायात में सुधार होगा।

उत्तराखंड में जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए धामी ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे मिशन के लिए आवंटित केंद्रीय अंशदान की शेष राशि शीघ्र जारी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें। मुख्यमंत्री धामी ने रिवर राफ्टिंग के लिए प्रतिष्ठित शहर के रूप में ऋषिकेश को चयनित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए केंद्र से संसाधन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

उत्तराखंड में 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि राज्य में भूतापीय ऊर्जा के दोहन के लिए आइसलैंड के दूतावास के साथ मिलकर एक समझौता ज्ञापन प्रस्तावित है। इस समझौता ज्ञापन पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से आवश्यक अनापत्ति पत्र प्राप्त हो चुका है।

सीएम धामी ने परियोजना के लिए सभी तकनीकी और वित्तीय सहायता मांगी ताकि उत्तराखंड वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश बाईपास, हरिद्वार बाईपास (पैकेज 2), देहरादून-मसूरी संपर्क, देहरादून रिंग रोड, चंपावत बाईपास, लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम बाईपास और मानसखंड परियोजना सहित सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजे गए प्रस्तावों की मंजूरी देने का अनुरोध किया।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के मौसम में बदलाव के आसार, सूरज की रोशनी गायब रहेगी, पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना
Next Post
उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, राज्य में 84.29 लाख मतदाता और 11,733 मतदान केंद्र सुनिश्चित
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.