logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर में खनन गतिविधियों पर रोक लगाई, भूस्खलन से हो सकती है जानमाल की हानि

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर में खनन गतिविधियों पर रोक लगाई, भूस्खलन से हो सकती है जानमाल की हानि.

 
  • Dhirender Singh
  • 08 Jan 2025
  • 696
image  

 

नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बलुआ पत्थर खनन के कारण मकानों को हुए नुकसान की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य के बागेश्वर जिले में सभी खनन गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही समस्या की ओर से आंखें मूंद लेने के लिए राज्य के अधिकारियों को फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेंद्र और न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की पीठ ने उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त अदालत आयुक्त मयंक जोशी और शौरिन धूलिया द्वारा इस मुद्दे पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद छह जनवरी को यह निर्देश दिया।

रिपोर्ट में जिले के बांदा क्षेत्र के गांवों में मकानों की दीवारों पर दरारें आने की बात कही गई है। उच्च न्यायालय ने भूविज्ञान एवं खनन विभाग के निदेशक के अलावा औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और जिलाधिकारी को 9 जनवरी को तलब कर उनका जवाब मांगा है। उच्च न्यायालय ने कहा कि रिपोर्ट के निष्कर्ष न केवल चिंताजनक हैं, बल्कि चौंकाने वाले भी हैं। अदालत ने कहा, रिपोर्ट और तस्वीरें स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि क्षेत्र में अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है।

भूस्खलन की आशंका

अदालत ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस उल्लंघन पर आंखें मूंदे हुए है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया यह प्रदर्शित होता है कि खनन कार्य जारी रहने से मकानों को नुकसान पहुंचा है, आगे भूस्खलन की आशंका है और लोगों की जान जा सकती है। अदालत ने कहा कि अधिकारी गांवों की पहाड़ी के निचले हिस्से में खनन कार्य की अनुमति दे रहे हैं, जबकि ऊपर बस्तियां हैं।

अदालत 9 जनवरी को करेगी सुनवाई

उच्च न्यायालय खनन गतिविधियों के कारण मकानों की दीवारों में दरारें पड़ने की खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई कर रहा था। खबरों में कहा गया कि बागेश्वर की कांडा तहसील के कई गांवों में मकानों की दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं। इससे पहले कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की पीठ ने ग्रामीणों की समस्याओं को समझने में न्यायालय की सहायता के लिए अदालत आयुक्तों की नियुक्ति की थी और उन्हें रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। अदालत इस मामले की सुनवाई नौ जनवरी को करेगी।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में कोच ने नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से किया दुष्कर्म, खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया निलंबित
Next Post
उत्तराखंड के आसमान में छाए बादल, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार, ठंडी हवाओं ने गिराया पारा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.

    • 17 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रियलिटी चेक करने निकले सांसद अनिल बलूनी, जानिए यात्रा के बाद क्या कहा.

    • 15 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.