logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की सफल ब्रेन सर्जरी, सीएम धामी हाल जानने अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की सफल ब्रेन सर्जरी, सीएम धामी हाल जानने अस्पताल पहुंचे.

 
  • Shubham Sehgal
  • 14 Jan 2025
  • 680
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की तबीयत खराब हो गई है। भुवन चंद खंडूरी 90 वर्ष से अधिक आयु के हैं। उन्हें हृदय से संबंधित रोग है। इसको लेकर वह 2022 में भी ऋषिकेश एम्स में भर्ती हुए थे। इस बार उन्हें देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, उनके ब्रेन में कुछ समस्या आई थी। इसको लेकर उनकी सफल ब्रेन सर्जरी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री के तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर उनकी स्थिति का जायजा लिया। उनकी तबीयत का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों से बात की और उनके स्वास्थ्य पर अपडेट लिया। साथ ही, डॉक्टरों को पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों से भी मुलाकात कर स्थिति के बारे में जानकारी ली। बाबा केदार से पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

ब्रेन की हुई है सफल सर्जरी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की मंगलवार को सीएमआई अस्पताल में सफल ब्रेन सर्जरी हुई है। 90 साल के पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी की ब्रेन सर्जरी देहरादून के सीनियर और प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉक्टर महेश कुड़ियाल की टीम ने किया। डॉक्टरों के प्रयासों से पूर्व सीएम अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है।

देहरादून सीएमआई अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। जल्द ही वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटेंगे। वहीं, भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी और विधानसभा स्पीकर ऋतु भूषण खंडूड़ी ने बयान जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा की।

cmi

ऋतु खंडूरी ने क्या कहा?

ऋतु खंडूरी ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और डॉक्टरों की टीम के प्रति अपना आभार जताया है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने वीडियो संदेश में जानकारी दी कि कल यानी सोमवार को उनके पिता मेजर भुवन चंद्र खंडूड़ी की इमरजेंसी में सफल ब्रेन सर्जरी हुई। इसके लिए उन्होंने सीएमआई अस्पताल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट और विशेष तौर से डॉ. महेश कुड़ियाल का आभार व्यक्त जताया।

ऋतु खंडूरी ने कहा कि बाबा सिद्धबली के आशीर्वाद और डॉक्टर के प्रयास से उनके पिता अब ठीक हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके पिताजी अब घर लौट आएंगे।

भाजपा के सीनियर नेता हैं खंडूरी

रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का जन्म 1 अक्टूबर 1934 को हुआ था। वह 2007 से 2009 और 2011 से 2012 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। 16वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने गढ़वाल संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया। पहली बार वे 1991 में गढ़वाल संसदीय सीट से सांसद चुने गए थे। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर सदस्यों में से वह एक रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार में वह भूतल परिवहन मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे थे। बीसी खंडूरी का एक बेटा मनीष खंडूरी और बेटी ऋतु खंडूरी है। ऋतु खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनी है। वहीं, मनीष खंडूरी कांग्रेस छोड़कर पिछले वर्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

 

 
Share
Previous Post
2 दिन से हो रही बर्फबारी से प्रदेशभर में बढ़ी ठंड, जानें आज उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
Next Post
उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी, पूरे प्रदेश में फिर हाड़ कंपा सकती है ठंड
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या को लेकर क्या है विवाद? जानिए.

    • 09 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.