logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में 200 अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध फंडिंग की जांच के लिए टीम गठित Madarsa

उत्तराखंड में 200 अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध फंडिंग की जांच के लिए टीम गठित Madarsa.

 
  • Abhishek Shukla
  • 15 Jan 2025
  • 990
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर ऐक्शन लेने की तैयारी कर ली है। तीन जिलों में 200 से ज्यादा अवैध मदरसों की पहचान की गई है, जो बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए थे कि ऐसे मदरसों की पहचान की जाए। अब जिला प्रशासन की ओर से एक्शन लिया गया। इन मदरसों की जांच की जा रही है। अवैध रूप से चल रहे मदरसों की जांच के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में उत्तराखंड के हर उस मदरसे की जांच करने के लिए कहा था, जो अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने उन मदरसों के खिलाफ एक्शन लिया और अवैध मदरसों की पहचान की। साथ ही अवैध चल रहे मदरसों को कहां से फंडिंग मिलती है। इसकी भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के तीन जिलों में ये अवैध मदरसे चल रहे हैं। इनमें उधम सिंह नगर, देहरादून और नैनीताल का नाम शामिल है। सबसे ज्यादा अवैध मदरसे उधम सिंह नगर में चल रहे हैं, जहां पर 129 मदरसे ऐसे हैं, जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। वहीं देहरादून में ऐसे अनरजिस्टर्ड मदरसों की संख्या 57 है। इसके अलावा नैनीताल में 26 मदरसों को रजिस्टर नहीं कराया गया है। मदरसों की जांच के लिए एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
 

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड (यूएमईबी) के प्रमुख मुफ़्ती शमून कासमी ने कहा, 'लंबे समय से हम अपंजीकृत मदरसों से खुद को पंजीकृत कराने का आग्रह कर रहे हैं। इन संस्थानों में छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा इस अनुपालन पर निर्भर करती है।' उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है और मदरसा संचालकों से मानदंडों का पालन करने का आग्रह किया है।

200 से ज्यादा मदरसों पर एक्शन
उत्तराखंड में बिना पंजीकरण के चल रहे 200 से ज़्यादा मदरसों की पहचान की गई है, जिसके चलते ज़िला अधिकारियों और पुलिस टीमों ने विस्तृत जांच की है। अवैध मदरसा संचालन से निपटने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद शुरू की गई जांच पंजीकरण की स्थिति, फंडिंग स्रोतों और दूसरे राज्यों से आए छात्रों के बारे में जानकारी पर केंद्रित है।

टीम का किया गया गठन
बताया जा रहा है कि मदरसों की जांच पर नजर रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेटों की अध्यक्षता में SSP, SP और कई बड़े पुलिस अधिकारियों की एक समिति बनाई गई है, जो एक महीने में एक रिपोर्ट राज्य अधिकारियों को भेजेगी। उधम सिंह नगर के SSP मणिकांत मिश्रा ने मदरसों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जिन मदरसों की पहचान की गई है। उनमें बरेलवी और देवबंदी दोनों हैं। ये मदरसे मानदंडों के खिलाफ और अपंजीकृत थे।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी, पूरे प्रदेश में फिर हाड़ कंपा सकती है ठंड
Next Post
ठिठुर रहा है उत्तराखंड,आज पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से और बढ़ेगी ठंड
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या को लेकर क्या है विवाद? जानिए.

    • 09 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.