logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की मुहिम, जानिए USRLM के इस कार्यक्रम के बारे में

उत्तराखंड में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की मुहिम, जानिए USRLM के इस कार्यक्रम के बारे में.

 
  • Shubham Sehgal
  • 16 Jan 2025
  • 1014
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमनका आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के स्तर पर चलने वाले आजीविका मिशन और माइक्रो सेव कंसलटिंग के तकनीकी सहयोग में देवभूमि उद्यम फाइनेंसिंग वूमेन फ्रॉम हिल्स टू होराइजन का पहला वार्षिक सम्मेलन एक स्थानीय होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व वाले बिजनेस को सशक्त बनाना था। महिलाओं के व्यवसाय को बढ़ाने में आने वाली चुनौतियों के समाधान और वित्तीय सहयोग तक उनकी पहुंच को मजबूत बनाने के बिंदु पर कार्यक्रम में चर्चा की गई।

महिला लीडरों का बढ़ाया गया उत्साह

ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग के अपर सचिव और आजीविका मिशन के सीईओ मनुज गोयल ने कार्यक्रम में आई महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाओं को ग्रामीण स्तर पर अपने उद्योगों को बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, इन महिला उद्यमियों को फाइनांस उपलब्ध कराने के लिए अन्य सेक्टर को भी आने आने पर जोर दिया। महिलाओं के लीडरशिप वाले उद्योगों को बड़े लेवल तक ले जाने के लिए उचित दिशा में कार्य करने की उन्होंने सलाह दी।

कार्यक्रम में गेट्स फाउंडेशन, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, नाबार्ड, स्टेट लेवल बैंकर्स कमिटी, विभिन्न बैंकों और निजी वित्त संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक स्थिति और दुर्गम परिस्थितियों के कारण ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के वित्तीय समावेशन और बिजनेस डेवलपमेंट की राह में काफी चुनौतियां हैं। इस सम्मेलन के जरिए इन बढ़ाओ को दूर करने का एक मंच प्रदान किया गया।
 

हुआ दो पैनल डिस्कशन

कार्यक्रम में महिलाओं के लीडरशिप वाले बिजनेस को बढ़ाने, वित्तीय सहयोग प्रदान करने और उनकी समस्याओं को दूर करने की रणनीति भी तैयार की गई। कार्यक्रम में दो पैनल डिस्कशन रखे गए थे। पहले पैनल डिस्कशन में उद्यम वित्त पोषण में निजी क्षेत्र की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। इस सत्र में निजी क्षेत्र के योगदान के माध्यम से महिलाओं के बिजनेस को फाइनांस उपलब्ध कराने के तरीकों पर चर्चा की गई।

वहीं, दूसरा पैनल डिस्कशन 'वित्त: महिलाओं के लिए एक सेतु' विषय पर आयोजित किया गया। यह सत्र सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और ग्रामीण बैंकों की भूमिका पर केंद्रित था। इसमें महिलाओं के लीडरशिप वाले बिजनेस को वित्तीय सहयोग प्रदान करने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अस्थाई व्यवसाय मॉडल क्रॉस सेक्टर सहयोग और वित्तीय पहुंच बढ़ाने पर अपने विचार रखे।

शक्ति टॉक्स में सफलता की कहानियां

कार्यक्रम में सफलता की कहानी और शक्ति टॉक्स भी रखा गया। इसमें महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियां और उनकी दृढ़ता एवं समुदाय में उनकी परिवर्तनकारी भूमिका को इसके जरिए उजागर किया गया। महिला उद्यमियों को फाइनांस में बढ़ावा देने वाले बैंकों और वित्तीय संस्थानों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

 

 
Share
Previous Post
ठिठुर रहा है उत्तराखंड,आज पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से और बढ़ेगी ठंड
Next Post
उत्तराखंड का मौसम 17 जनवरी 2025:आज साफ रहेगा मौसम, शनिवार से फिर बदलेगा मिजाज, जानें मौसम अपडेट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.