logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • ऋषिकेश-श्रीनगर, हल्द्वानी... 3 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला, बागी उम्मीदवारों ने बिगाड़ा खेल

ऋषिकेश-श्रीनगर, हल्द्वानी... 3 सीटों पर दिलचस्प मुकाबला, बागी उम्मीदवारों ने बिगाड़ा खेल.

 
  • Shubham Sehgal
  • 18 Jan 2025
  • 778
image  

 

देहरादूनः उत्तराखंड में 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिका, 46 नगर पंचायतों में निकाय चुनाव में कैंडिडेट जीत की कोशिश के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। इनमें तीन मेयर पदों के लिए हो रही टक्कर दिलचस्प हो गई है। ऋषिकेश नगर निगम में कांग्रेस के बागी निर्दलीय दिनेश चंद्र मास्टर ने बीजेपी और कांग्रेस की नीदें उड़ा रखी है। स्थानीय कैंडिडेट का मुद्दा उछाले जाने से यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। दोनों के ही प्रत्याशियों पर मूल रूप से यूपी का होने का ठप्पा लगा है।

बीजेपी ने ऋषिकेश से शंभू पासवान को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने दीपक जाटव को मेयर कैंडिडेट बनाया है। श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम में लड़ाई बहुकोणीय बन गई है। बीजेपी ने आशा उपाध्याय को टिकट दिया है जबकि आशा उपाध्याय टिकट फाइनल होने से एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुईं। इससे बीजेपी से टिकट पाने की लाइन में लगे दूसरे कैंडिडेट में असंतोष पैदा हो गया। इससे असंतुष्ट हुए बीजेपी के जिला पदाधिकारी लखपत सिंह भंडारी ने निर्दलीय के तौर पर अपनी पत्नी आरती भंडारी को मेयर के लिए खड़ा किया है।

पूर्व में पालिका अध्यक्ष रहीं पूनम तिवाड़ी इस बार कांग्रेस का टिकट न मिलने पर निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस ने मीना रावत को मैदान में उतारा है, जो पार्टी की पुरानी और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। यूकेडी ने भी मेयर कैंडिडेट के लिए सरस्वती देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस तरह यहां पंचकोणीय मुकाबला हो रहा है। हल्द्वानी नगर निगम में मुकाबला तो सीधा है लेकिन छात्र संघ के जमाने से एक दुसरे का मुकाबला करते चले आ रहे ललित जोशी कांग्रेस से तो गजराज बिष्ट बीजेपी से टक्कर में हैं।

यह सीट दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी है। बीजेपी की सरकार ने इसे पहले OBC के लिए आरक्षित घोषित किया बाद में उसे इसे सामान्य सीट घोषित करना पड़ा। एक OBC चेहरे को कांग्रेस से बीजेपी में यह आश्वासन देकर लाने के बाद कि उनको मेयर का चुनाव लड़ाया जाएगा यह युक्ति बीजेपी को भारी पड़ी। गजराज का टिकट काटने के लिए हल्द्वानी को OBC सीट घोषित किया वे OBC सीट के भी दावेदार निकले। लेकिन सामान्य घोषित होने पर भी गजराज ने दावा छोड़ा नहीं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड का मौसम 17 जनवरी 2025:आज साफ रहेगा मौसम, शनिवार से फिर बदलेगा मिजाज, जानें मौसम अपडेट
Next Post
उत्तराखंड के पहले आधुनिक मदरसे में अगले मार्च से पढ़ाई शुरू होगी,APJ अब्दुल कलाम के नाम पर नामकरण
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं खजानदास, उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा, धामी सरकार में बनाए गए मंत्री.

    • 21 Mar 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.