logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • देहरादून, हरिद्वार समेत 6 जिलों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून, हरिद्वार समेत 6 जिलों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 28 Feb 2025
  • 839
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 28 फरवरी 2025: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 मार्च के बाद प्रदेश भर में मौसम खुला रहेगा।

आज देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। फरवरी के जाते हुए महीने में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है।

गुरुवार को पूरा दिन रिमझिम बारिश होती रही जिससे देहरादून के तापमान में 24 घंटे में खासा अंतर दिखाई दिया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सीजन में पहली बार पश्चिम विक्षोभ इतनी मजबूती के साथ सक्रिय हुआ है। जिसके चलते बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। खराब मौसम के चलते ठंड बढ़ गई है।

बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी , रुद्रनाथ, लालमाटी, नंदा घुंघाटी, औली, गौरसों के साथ ही नीति और माणा घाटियों में भी खासी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते निचले इलाकों में भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है।

वहीं केदारनाथ धाम में भी आधा फ़ीट लगभग ताजी बर्फ जम गई है। केदारनाथ धाम में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। यहां पहले से ही सवा फीट बर्फ जमा है और अब ऊपर से और ताजा बर्फ जम गई है। इसके अलावा द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीया केदार तुंगनाथ, पर्यटक स्थल चोपता और कालीशीला के ऊपरी क्षेत्र के साथ ही त्रियुगीनारायण के ऊपरी जंगलों में भी हल्की बर्फबारी हुई है।

बारिश और बर्फबारी से प्रदेश के ग्लेशियर भी रिचार्ज हो गए हैं। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.9 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 10.6 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी का माहौल रहेगा।

टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग , पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में भारी वर्षा के आसार हैं जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 
Share
Previous Post
एक साथ चुनाव कराना अलोकतांत्रिक नहीं है... नए चेहरों को मौका मिलेगा, कानून मंत्रालय ने ONOE पर संयुक्त पैनल को कही बात
Next Post
काम न करने वाले कर्मचारियों पर करें कार्रवाई... बैठक में सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026
  • image

    उत्तराखण्ड बन रहा साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, UTDB की पहल, 141 युवाओं को दिया गया पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण.

    • 22 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.