logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में धामी सरकार के किस MLA की बदलेगी किस्मत? होली के बाद कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, कहीं खुशी तो कहीं गम

उत्तराखंड में धामी सरकार के किस MLA की बदलेगी किस्मत? होली के बाद कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, कहीं खुशी तो कहीं गम.

 
  • Shubham Sehgal
  • 10 Mar 2025
  • 1190
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार जल्द होने की चर्चाओं ने एकाएक जोर पकड़ लिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पिछले दिनों विवादित बयान को लेकर वित्त मंत्री की कुर्सी पर तलवार लटकी हुई है तो वहीं दो और मंत्री को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाने के कयास भी लग रहे हैं। तीन मंत्रियों के बाहर होने के बाद अब मंत्री पद की चाहत रखने वालों की इच्छाएं जोर मारने लगी हैं।

उत्तराखंड में छह मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के तत्काल बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली प्रवास ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। एक ओर जहां कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। वहीं अब धामी कैबिनेट में मौजूद तीन मंत्रियों के सर पर तलवार लटकी हुई है।

जबकि, चार नए विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने की कवायद चल रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले से एक-एक विधायक को धामी कैबिनेट में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, देहरादून, रूड़की के विधायकों ने भी मंत्री पद के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है।

भाजपा संगठन स्तर पर इसके लिए मशक्कत चल रही है तो वहीं पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कैबिनेट विस्तार की ओर इशारा भी किया था। उस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह भी बताया था कि प्रदेश के वर्तमान हालात की रिपोर्ट दिल्ली हाईकमान को भेज दी गई है।

उन्होंने कहा था कि कैबिनेट में विस्तार होना तय है। मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय करेंगे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी कोटद्वार में अपनी सरकार के ही मंत्री की निंदा की थी। उन्होंने भी यह कहा था कि अपने मंत्री के विवादित बयान को आलाकमान के आगे रख चुके हैं और तभी से कैबिनेट विस्तार और तीन मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है।

बता दें कि उत्तराखंड में बजट सत्र के दौरान सदन में संसदीय कार्य, वित्त मंत्री के एक बयान को लेकर पूरे प्रदेश में माहौल गरमाया हुआ है। यहां तक कि कुछ स्वघोषित नेताओं ने पहाड़-मैदान जैसे विवाद को भी हवा देने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है।

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के एकदम बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली जाना और वहीं पर रहना, फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के बयानों से यह साफ हो रहा है कि धामी कैबिनेट में जल्द ही बदलाव दिखाई देगा।

वहीं अब सीएम का दिल्ली में रुकना और केंद्रीय नेताओं से उनके प्रस्तावित मुलाकातों के सियासी मायने भी खोजे जा रहे हैं। बात सिर्फ कैबिनेट विस्तार की ही नहीं है बल्कि कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होने की संभावना है।

वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव देखते हुए भी अब कैबिनेट में खाली चल रहे चार मंत्री पदों के लिए विधायकों की मशक्कत भी जारी है। एक तरफ जहां पार्टी विधायकों के रिपोर्ट कार्ड खंगाल रही है तो वहीं, मंत्रीमंडल में जगह मिलने की आस में गणेश परिक्रमा में जुटे हुए हैं। अब यह भी गौरतलब है कि चार मंत्रियों में से दो विधायक वे होंगे जो सीएम के करीबी या खास होंगे।

हालांकि हाईकमान से लेकर को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में खाली चल रहे चार मंत्री पदों को लेकर विधायकों की किस्मत पलट सकती है। हाल ही के घटनाक्रमों को देखते हुए मौजूदा मंत्रिमंडल में कुछ फेरबदल भी किया जा सकते हैं उसे चौक हालांकि यह पीते हैं कि कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

खबर यह भी आ रही है कि होली के त्योहार के बाद उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिनों से दिल्ली में थे जिसको देखते हुए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में धामी के विश्वासपात्रों को ही जगह मिलेगी।

वहीं वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की कुर्सी जानी तय है। इसके अलावा दो और कैबिनेट मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। यह भी खबर है कि प्रेमचंद्र के रिक्त स्थान की पूर्ति रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा से की जा सकती है। आदेश चौहान, धामी कैंप से नहीं आते हैं, इसलिए उनका मामला मुश्किल बताया जा रहा है। संभवत: कैबिनेट में एक महिला विधायक को भी शामिल किया जा सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के नामों में कोई एक नाम फाइनल हो सकता है। तो वहीं, मदन कौशिक, विनोद चमोली अैर मुन्ना सिंह चौहान के नाम भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल है।

वहीं, प्रेमचंद अग्रवाल की कुर्सी जाने की चर्चाओं के बीच एक चौंकाने वाली खबर है कि वित्त मंत्री को प्राकृतिक आपदाओं के मामले में राजस्व जुटाने के लिए मंत्रीसमूह (जीओएम) में सदस्य नामित किया गया है।

 

 
Share
Previous Post
3 पावरफुल ड्रिंक्स लिवर को रख सकते हैं हेल्दी, भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने खुद बताए फायदे
Next Post
काशीपुर में पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, 110.56 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर ग्राउंड का विवाद, देर रात कांग्रेसियों का धरना, क्या है मामला.

    • 15 Jul 2026
  • image

    16 करोड़ का पुल 17 दिन में धंसा! देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी पर बने नए पुल में भारी धंसाव.

    • 28 Jul 2026
  • image

    चमोली: डाकिया के कमरे से बोरियों में मिले पार्सल और चिट्ठियां, पोस्टमैन सस्पेंड, ऐसे हुआ खुलासा.

    • 02 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.