logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • नेता प्रतिपक्ष समेत विपक्षी सदस्यों को रिफ्रेशर कोर्स कराया जाना चाहिए, जेपी नड्डा ने ऐसा क्यों कहा?

नेता प्रतिपक्ष समेत विपक्षी सदस्यों को रिफ्रेशर कोर्स कराया जाना चाहिए, जेपी नड्डा ने ऐसा क्यों कहा?.

 
  • Kunal Kataria
  • 10 Mar 2025
  • 827
image  

 

नई दिल्ली : सोमवार को संसद सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। इस दौरान कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल विभिन्न मुद्दों पर नियम 267 के अंतर्गत सदन में चर्चा चाहते थे। चर्चा की मांग को लेकर सदन में हंगामा हुआ। अनुमति न मिलने पर विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया। विपक्ष के इस रवैये पर नेता सदन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

संसद के नियम कायदों का किया जिक्र

जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों को रिफ्रेशर कोर्स कराया जाना चाहिए। जेपी नड्डा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सहित विपक्ष के सदस्यों को एक रिफ्रेश कोर्स कराया जाए, ताकि इनको संसद के नियम कायदों का पता लग सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। नड्डा ने कहा कि मैं इनके वॉकआउट की निंदा करता हूं और इसे गैर-जिम्मेदार रवैया मानता हूं।

जेपी नड्डा ने कहा कि कुछ दिनों से हम देख रहे हैं कि सदन में नियम 267 के तहत कुछ सदस्य सुबह-सुबह नोटिस दे देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नियम 267 के तहत एक बार नहीं बल्कि अनेक बार रूलिंग दी जा चुकी है। 8 दिसंबर 2022 और 19 दिसंबर 2022 को राज्यसभा के सभापति ने इसके लिए अपनी व्यवस्था दी है।

संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने का प्रयास

नड्डा ने राज्यसभा में पीठासीन उपसभापति हरिवंश से कहा कि इस व्यवस्था के तहत आपने विपक्ष द्वारा उठाए गए नियम 267 के विषयों को अस्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रथा कहीं न कहीं विपक्ष के द्वारा संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि संसद की मर्यादाओं को इसके द्वारा आघात पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता। इसके साथ ही यह दिखाने का प्रयास किया जाता है कि सरकार जवाब नहीं देना चाहती या फिर चर्चा नहीं चाहती।

नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली यह सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन कुछ नियम और कानून होते हैं, जिसके तहत बहस होती है। दरअसल, इससे पहले राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए। हालांकि खड़गे निर्धारित मुद्दे से इतर दूसरे मुद्दों पर बोलने लगे।

बोलने की अनुमति को लेकर हंगामा

उपसभापति ने उन्हें इस विषय पर बोलने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया और विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे। विपक्ष ने मतदाता सूची का मुद्दा उठाना चाहा, लेकिन उपसभापति द्वारा उन्हें इस पर बोलने की अनुमति नहीं दी गई। अनुमति न मिलने पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। जेपी नड्डा ने विपक्ष के वॉकआउट की निंदा की। उन्होंने इसे विपक्ष का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया।

 

 
Share
Previous Post
काशीपुर में पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, 110.56 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण
Next Post
भारत की 7वीं ICC ट्रॉफी, जानें कब और किसके खिलाफ मैदान में उतरी टीम इंडिया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हीरे का हार, गोल्ड चेन और डायमंड पेंडेंट चुराकर मस्त लाइफ जी रही थी नौकरानी, एक रील बनाई और हो गई 'क्लीन बोल्ड'.

    • 04 Jul 2026
  • image

    आईपीएस तृप्ति भट्ट कौन हैं? अल्मोड़ा की बेटी ने खाकी के लिए ठुकराए बड़े ऑफर.

    • 25 Jul 2026
  • image

    उत्तराखंड ही क्यों? देहरादून में कल 'छात्रों की गूंज' में शामिल होंगे राहुल गांधी, क्या है वजह.

    • 16 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.