logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • होली के रंगों का मजा बिगाड़ सकते हैं बादल, IMD ने जारी किया ये अलर्ट

होली के रंगों का मजा बिगाड़ सकते हैं बादल, IMD ने जारी किया ये अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 11 Mar 2025
  • 894
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में जाती ठंड एक बार फिर लौट सकती है। बुधवार से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बार होली पर भी बारिश के आसार हैं। 12 और 13 मार्च को उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी होने की भी संभावना है। इन जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जबकि 14 मार्च से 16 मार्च तक राज्य की इन जनपदों के 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं।

देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.6 न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देहरादून में सोमवार को दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर के बाद मौसम खुलने से चटक धूप खिली रही। इससे तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कुछ इसी प्रकार की स्थिति मंगलवार को भी रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से गर्मी बढ़ती महसूस होगी।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदल सकता है। मंगलवार और बुधवार को आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 13 और 14 मार्च को कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है और कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। 3000 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है और बुधवार से इसका असर दिखने लगेगा। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होगी।

बद्रीनाथ धाम में जमा है बर्फ

बद्रीनाथ धाम में अभी भी तीन से चार फीट तक बर्फ जमी हुई है। धाम में हुई भारी बर्फबारी के कारण वेटिंग लाइन का लगभग 200 मीटर का टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया है। कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। भारी बर्फबारी के कारण प्रशासन की टीम अब तक धाम नहीं पहुंच पाई है, जिसकी वजह से यात्रा की तैयारी में भी देरी हो रही है।

प्रशासन की टीम को बर्फ पिघलने का इंतजार है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाने हैं। यात्रा की तैयारी के लिए प्रशासन की टीम ने फरवरी महीने में बद्रीनाथ धाम टीम नहीं जा पाई। उसके बाद भी धाम में लगातार हल्की बर्फबारी होती रही।

कई स्थानों पर नुकसान

20 फरवरी के बाद रुक-रुक कर हुई बर्फबारी के कारण बद्रीनाथ धाम में कई जगहों पर नुकसान पहुंचा है। हिमखंड आने के कारण वेटिंग लाइन का टिन शेड क्षतिग्रस्त हुआ है। जबकि बद्रीनाथ बाजार में छह दुकानों को नुकसान पहुंचा है। अब मौसम सामान्य होने पर प्रशासन की टीम डीएम के नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम जाएगी।

 

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में UCC लागू करने पर पुष्कर सिंह धामी को यूपी में सम्मानित किया गया, सीएम ने इसे जनता का सम्मान बताया
Next Post
देहरादून से नैनीताल, मसूरी, हल्द्वानी और बागेश्वर के लिए हवाई सेवा शुरू, जानें समय और किराया
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026
  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.