logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • VIDEO:जाफर एक्सप्रेस पर बम धमाका, सुरंग के ऊपर स्नाइपर... BLA ने अपहरण का वीडियो जारी किया, 40 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया

VIDEO:जाफर एक्सप्रेस पर बम धमाका, सुरंग के ऊपर स्नाइपर... BLA ने अपहरण का वीडियो जारी किया, 40 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया.

 
  • Kunal Kataria
  • 12 Mar 2025
  • 1145
image  

 

इस्‍लामाबाद: बलूचिस्‍तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्‍तान की जाफर एक्‍सप्रेस के अपहरण का वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जाफर एक्‍सप्रेस जैसे ही सुरंग के पास पहुंचती है, बीएलए ने बम धमाका करके ट्रेन के इंजन को निशाना बनाया। इसके बाद ट्रेन अंदर सुरंग में घुस जाती है। बीएलए ने जाफर एक्‍सप्रेस को छुड़ाने के पाकिस्‍तानी सेना के किसी भी प्रयास को फेल करने के लिए सुरंग के ऊपर स्‍नाइपर बैठा रखे हैं। वीडियो में कई बंदी नजर आ रहे हैं। बीएलए का दावा है कि उसने 200 से ज्‍यादा पाकिस्‍तानी सैनिकों बंधक बनाया है। यही नहीं बीएलए ने 40 पाकिस्‍तानी सैनिकों को मार डालने का दावा किया है। वहीं पाकिस्‍तानी सेना हेलिकॉप्‍टर से अभियान चला रही है। इस लड़ाई में अभी बीएलए के लड़ाके भारी पड़ रहे हैं।

पाकिस्‍तानी सेना का कहना है कि सुरक्षा बल लगातार बीएलए पर हमले कर रहे हैं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 37 यात्री घायल हो गए और उन्हें चिकित्सकीय उपचार मुहैया कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी सशस्त्र हमलावरों ने मंगलवार की दोपहर को बोलान क्षेत्र में पीरू कुनरी और गुदलार के पहाड़ी इलाकों के पास एक सुरंग में उसे रोक लिया। ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने बाद में इस हमले की जिम्मेदारी ली।

 

⚡️Pakistan ???????? Hijacking⚡️Balochistan Liberation Army Releases Alleged Footage of Jaffar Express Attack & Visuals of Operation to Round Up Hostages https://t.co/vIJBrGD2n9 pic.twitter.com/OgYhU0fiFv

— RT_India (@RT_India_news) March 12, 2025

बोलन का इलाका पहाड़ी, 17 सुरंगे

बोलान क्वेटा और सिबी के बीच 100 किलोमीटर से अधिक लंबा पहाड़ी इलाका है। इस इलाके में 17 सुरंग हैं, जिनसे होकर रेलवे पटरी गुजरती है। दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां ट्रेन की गति अक्सर धीमी रहती है। सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ के दौरान वे महिलाओं और बच्चों सहित 155 यात्रियों को बचाने में सफल रहे। सुरक्षा बलों ने अब तक कम से कम 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने आत्मघाती जैकेट पहने हमलावरों को कुछ निर्दोष बंधकों के बहुत करीब खड़ा कर दिया है।

उन्होंने बताया कि संभावित हार की आशंका में आतंकवादी निर्दोष लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और आत्मघाती हमलावरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया है। आत्मघाती हमलावरों के पास महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी के कारण अभियान को अत्यंत सावधानी के साथ आगे बढ़ाया गया जा रहा है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शेष आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।

पाकिस्‍तानी सेना ने इलाके को घेरा

एक सूत्र कहा, ‘‘आतंकवादियों ने अंधेरे का लाभ उठा कर भागने के लिए अब छोटे-छोटे समूह बना लिए हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने सुरंग को घेर लिया है और शेष यात्रियों को भी जल्द ही बचा लिया जाएगा।’’ पाकिस्तानी मीडिया ने उस सुरंग के पास भीषण गोलीबारी और विस्फोट की खबर दी है, जहां आतंकवादियों ने ट्रेन पर हमला किया। इस बीच, पाकिस्तान रेलवे ने क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आपातकालीन डेस्क स्थापित की है क्योंकि चिंतित रिश्तेदार अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने महिलाओं और बच्चों को मुक्त कर दिया है, लेकिन अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया और गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि बंधकों को सुरक्षा बलों ने छुड़ाया है।

जिस इलाके में ट्रेन को रोका गया है, वहां के जिला पुलिस अधिकारी राणा मोहम्मद दिलावर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि आतंकवादियों ने कुछ महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में करीब चार से पांच सरकारी अधिकारी सवार थे। पेशावर रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी तारिक महमूद ने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बीएलए ने दावा किया कि उसने ट्रेन को पटरी से उतारकर उसे अपने काबू में कर लिया। समूह ने कहा कि उसने छह सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी है।

बीएलए ने पाकिस्‍तानी सेना को दी चेतावनी

बीएलए ने एक बयान में चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान की सेना कोई अभियान चलाती है, तो ‘‘सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।’’ इस समूह पर पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रतिबंध है। बलूचिस्तान में पिछले एक साल में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले वर्ष नवंबर में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और 62 अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद रेलवे ने कई सेवाएं स्थगित कर दी थीं।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार, आज से राहत की उम्मीद, मौसम अपडेट
Next Post
बच्चों के लिए रंग और पिचकारी लाने का किया था वादा, हादसे ने छीन ली खुशियां... देहरादून हादसे में उजड़ गई जिंदगी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026
  • image

    LPG Crisis: देश में गैस सप्लाई की स्थिति अब भी चिंताजनक, ईरान में घमासान के बीच सरकार ने क्यों बढ़ाई धड़कन?.

    • 21 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.