logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • बच्चों के लिए रंग और पिचकारी लाने का किया था वादा, हादसे ने छीन ली खुशियां... देहरादून हादसे में उजड़ गई जिंदगी

बच्चों के लिए रंग और पिचकारी लाने का किया था वादा, हादसे ने छीन ली खुशियां... देहरादून हादसे में उजड़ गई जिंदगी.

 
  • Shubham Sehgal
  • 14 Mar 2025
  • 816
image  

 

देहरादून: कुछ लोगों की मौजमस्ती ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली। बुधवार रात हुए हादसे ने 4 परिवारों के होली के रंग भी छीन लिए। इनके परिवार अपने के घर आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन तेज रफ्तार के कहर ने उनके इंतजार को पूरी तरह से खत्म कर दिया। त्योहार पर लग्जरी गाड़ी की रफ्तार इन मजदूरों के परिवारों को जीवन भर का दुख दे गई।

बुधवार को सड़क हादसे में मारे गए मजदूर ठेकेदार से भुगतान लेकर आए थे कि होली पर बच्चों को रंग और पिचकारी दिलवाएंगे लेकिन कार की रफ्तार ने उनके परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कार के नंबर का पता लगाया।

कार चंडीगढ़ के नंबर की मर्सिडीज़ है लेकिन अब तक इसके कई मालिक बदल चुके हैं। अब इस मर्सिडीज का मालिक कौन है। इसका पता लगाने के लिए चंडीगढ़ में मर्सिडीज़ के शोरूम से संपर्क कर रही है। इस संबंध में आरटीओ ऑफिस से भी जानकारी ली जा रही है।

देहरादून के राजपुर रोड में साईं मंदिर के पास रात 8:30 बजे करीब हुए इस हादसे ने चार मजदूरों के परिवार की खुशियां छीन ली। सभी के परिवार में बच्चों को आस थी कि पापा आएंगे तो रंग और पिचकारी भी दिलवाएंगे लेकिन उन बच्चों को नहीं पता था कि उनकी रंग और पिचकारी तो पिता के साथ ही चली गयी। इन मजदूरों अपने ठेकेदार से होली के लिए भुगतान लिया था। ताकि बच्चों को होली की खुशियां बटोर कर दे सकें। जिन घरों में रंग और पिचकारी पहुंचनी थी वहां आज मजदूरों के शव पहुंचेंगे।

घटनास्थल पर दो मजदूरों की ही शिनाख्त हो पायी थी लेकिन दो मृतकों के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला जिस कारण उनकी शिनाख्त में देरी से हो पाई। हादसे में मंशाराम (30) पुत्र रामबहादुर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, रंजीत (35), निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयोध्या, उत्तरप्रदेश, बलकरण (40) पुत्र नौमीलाल निवासी जगजीतपुर बाराबंकी उत्तर प्रदेश और दुर्गेश निवासी गोरिया रुदौली जिला फैजाबाद की मौत हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर इतनी तेजी से सड़क पर गिरे थे कि उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी और कानों से भी खून आ गया। पसलियों और पैरों पर फ्रैक्चर हो गया। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

घटना स्थल से 200 मीटर दूर के लोग भी तेज आवाज को सुनकर दौड़ पड़े और वहां पहुंचकर जब दर्दनाक मंजर देखा तो उनकी रूह कांप गई। सड़क किनारे मजदूर पड़े हुए थे और उनके शरीर में कोई हरकत भी नहीं हो रही थी, जबकि एक तरफ दो अन्य लोग गिरे हुए थे जो दर्द से कराह रहे थे।

वहीं हादसे में घायल बिजली मिस्त्री शाकिब मोहम्मद शाकिब पुत्र मोहम्मद जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल, निकट सांई मन्दिर, राजपुर रोड, देहरादून का कहना है कि जिस तरह से कार की रफ्तार थी उनका बचना भी बेहद मुश्किल था।

शाकिब ने बताया कि उसे और उसके साथी धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तर प्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर, देहरादून को पूर्व पार्षद संजय नौटियाल ने अस्पताल पहुंचाया। शाकिब ने बताया कि वह स्कूटर चला रहा था और धनीराम पीछे बैठे हुआ था। सड़क पार करने के बाद घर की गली में मुड़ने के लिए पीछे की ओर वाहन देख रहा था कि तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे कुछ लोगों को टक्कर मार दी और हमारी तरफ बढ़ी।

इस दौरान कार एक खंबे से भी टकराई जिसकारण उसकी स्पीड कम हो गयी, अन्यथा उनका हाल भी अन्य मृतकों जैसा ही होता। शाकिब के अनुसार उसने बचने के लिए स्कूटर की स्पीड बढ़ाई लेकिन कर फिर भी टक्कर मारते हुए निकल गई। वे दोनों छिटकर कर एक तरफ गिर गये। घटनास्थल पर काफी अंधेरा था जिसकारण वे लोग कार का रंग नहीं देख पाए। कार ने उन्हें टक्कर मारने के बाद एक और बाइक को भी टक्कर मारी थी।

जिस जगह पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है वहां काफी दूर तक अंधेरा ही पसरा हुआ है। स्ट्रीट लाइटों का तो कुछ पता ही नहीं है। अगर लाइट होती तो शायद कार का रंग भी देखा जा सकता था और कार में कितने लोग थे यह भी पता चल जाता। फिलहाल पुलिस पूरी मशक्कत के साथ जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

वहीं हादसे के बाद एक ऑटो चालक हरमीत सिंह एक शव को लेकर अस्पताल पहुंचे। उस शव में जिंदगी की उम्मीद ने उनको इस तरह से भावुक कर दिया कि रात के समय किसी का इंतजार करने की बजाय वे सीधा अस्पताल गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 
Share
Previous Post
VIDEO:जाफर एक्सप्रेस पर बम धमाका, सुरंग के ऊपर स्नाइपर... BLA ने अपहरण का वीडियो जारी किया, 40 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया
Next Post
ऋषिकेश में सड़क चौड़ी करने के लिए काटे जाने थे 3 हजार से ज्यादा पेड़, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित.

    • 22 Oct 2026
  • image

    उत्तराखण्ड बन रहा साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, UTDB की पहल, 141 युवाओं को दिया गया पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण.

    • 22 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.