logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर, बिना ग्रीन कार्ड के इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए उपाय

उत्तराखंड चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर, बिना ग्रीन कार्ड के इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए उपाय.

 
  • Dhirender Singh
  • 15 Mar 2025
  • 639
image  

 

देहरादून: चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत 30 अप्रैल से होने जा रही है और इसे सुचारु रूप से संचालित करने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देहरादून आरटीओ सुनील शर्मा के अनुसार, इस साल यात्रा के लिए लगभग 1800 गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

आरटीओ विभाग टूर-ट्रैवल ऑपरेटरों और टैंपो ट्रेवल्स एसोसिएशन के साथ बैठक कर रहा है, ताकि परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। सुनील शर्मा ने बताया कि सभी गाड़ियों की तकनीकी जांच की जाएगी और यात्रा के दौरान सुरक्षा के विशेष उपाय किए जाएंगे। आरटीओ सुनील शर्मा ने कहा, हम तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। यात्रा के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर भी विशेष योजना बनाई गई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ग्रीन कार्ड के बिना एंट्री नहीं

बता दें कि हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आते हैं और इस बार भी प्रशासन उनकी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वहीं, चारधाम यात्रा में आने वाले कमर्शियल वाहन चालकों को अब ग्रीन कार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। इससे पहले सुनील शर्मा ने कहा था कि चारधाम यात्रा के लिए एक माह पहले ही ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे। पीली प्लेट की जितनी भी गाड़ियां हैं, उनके लिए ही ग्रीन कार्ड बनाना जरूरी होगा, चाहे वाहन प्रदेश का हो या दूसरे राज्य का हो। बसों के संचालन के लिए यूनियन से बातचीत कर रोटेशन सिस्टम लागू किया गया है।

फिटनेस के बाद ही मिलेगा ग्रीन कार्ड

उन्होंने आगे बताया कि ग्रीन कार्ड एक फिटनेस सर्टिफिकेट है। बिना फिटनेस के वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड नहीं मिलेगा। छोटी गाड़ी 400 और बड़ी गाड़ी की फीस 600 रुपये है, उसकी फिटनेस के बाद उसे ऑनलाइन ही ग्रीन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ से मिलकर बनी चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून मर्सिडीज कार हिट एंड रन मामले में आरोपी वंश गिरफ्तार,चारों जान गंवाने वाले यूपी से थे
Next Post
उत्तराखंड में 15 मार्च को मनाई जाएगी होली, पुष्कर सिंह धामी ने घोषित किया अवकाश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.