हल्दवानी: धात संस्था के सचिव श्री आनंद प्रकाश एवं सक्रिय सदस्य श्री सार्थक राज दूरस्थ हिमालय की तलहटी में बसे राजकीय इंटर कॉलेज रातिर केठी में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने हेतु गयेI उसी स्कूल में 11वीं की छात्रा कुमारी हेमा आर्या भी अध्यनरत है, जो इतने दुर्गम क्षेत्र से होने के बावजूद भी एथलेटिक्स में काफ़ी रूचि रखती है तथा दो बार विद्यालयी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैI पिछले वर्ष महाराष्ट्र में भाला क्षेपण में चौथे स्थान पर रही और माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा उनके माता-पिता को भी बुलाकर सम्मानित कियाI हेमा दो-दो खेलों में (भाला क्षेपण एवं ऊंची कूद) जिले तथा राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैI धात संस्था के संस्थापक श्री रवि कांत राजू ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हेमा एक उदीयमान खिलाड़ी है, जबकि उनके परिवार की अर्थिक स्तिथि बहुत कमजोर है फिर भी उनके माता-पिता मेहनत मजदूरी करके अपने पांच बच्चों का भरण-पोषण के साथ-साथ उनकी शिक्षा भी जारी रखे हुए हैंI संस्था ने 19 जनवरी को हल्द्वानी उत्थान मंच में अपनी संस्था के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गांव देहात के लगभग 18 प्रतिभावान बच्चों को (शिक्षा, खेल, संगीत, कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को) सम्मानित कियाI इस अवसर पर उन्होंने सक्षम नागरिकों तथा संस्थाओं से आह्वान किया कि ऐसे गरीब मेधावी और हुनरमंद बच्चों को सहायता के लिए आगे आयेंI इसी क्रम में कई संस्थाओं ने हेमा को हल्द्वानी तथा बागेश्वर में शिक्षक संघ द्वारा सम्मानित कियाI धात संस्था के आग्रह पर "रन टू लिव" संस्था के संस्थापक श्री हरीश तिवारी जी द्वारा होनहार एथलीट हेमा को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए 21,000 (इक्कीस हज़ार रुपये) की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान कियाI
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री बसंत कुमार त्रिपाठी तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहेI प्रधानाचार्य ने धात संस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अपने संभाषण में कहा कि विद्यालय के गुणी शिक्षकों के अथक प्रयासों से छात्र-छात्राएं शिक्षा खेल के क्षेत्र में विद्यालय तथा गांव का नाम रोशन कर रहे हैंI उन्होंने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त कियाI प्रांगण में सभी छात्र-छात्रा तथा गांव के कई अभिभावक भी मौजूद थेI संस्था के सचिव एवं सक्रिय सदस्य ने स्कूल के तीन अन्य होनहार बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा हेमा को रोल मॉडल बताते हुए कहा कि सभी बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला व संगीत में भी प्रतिभाग अवश्य करें, और नशे से हमेशा दूर रहने की भी नसीहत दीI
गांव के सभी बड़े-बुजूर्गों ने हेमा सहित सभी होनहार बच्चों को मेहनत करने हेतु प्रेरित किया और शुभकामनाएं दींI सभी बच्चों को संस्था द्वारा स्वीट्स भी वितरित की गईI हेमा ने रन टू लिव तथा धात संस्था का आभार व्यक्त किया तथा आश्वस्त किया कि वह अपने खेलों को और बेहतर तरीके से निखारने की कोशिश करेगी तथा उत्तराखण्ड राज्य सहित देश के लिए भी मेडल हासिल करेगीI अंत में प्रधानाचार्य जी ने धन्यवाद भाषण ज्ञापित किया और सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षक शिक्षिकाओं का भी आभार प्रकट किया और जल जंगल व पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी महती भूमिका अदा करने का आह्वान भी कियाI