हल्द्वानी: फाउंडर श्री रवि कांत राजू ने अपनी संस्था धात (DHAAT NGO) के क्रियाकलाप तथा भविष्य की योजना बताते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि, मैं वर्ष 2015 से एक एनoजीoओo Development of Hidden And Amateur Talent (DHAAT NGO) की स्थापना हुई थीI गाँव देहात के निर्धन परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा एवं NEET, IIT, नवोदय की कोचिंग एवं management के कोर्स भी कराये जाते हैंI तथा नारी शिक्षा स्वास्थ्य, शास्त्रीय संगीत,नृत्य, खेल- कूद वाद्ययंत्र,पर्यावरण, पर्यटन व जनजागृति आदि के लिए कार्य किया जा रहा हैI हमारी संस्था ने एक ताईक्वाडों खिलाड़ी (मनीष मंडल) जो कि बहुत गरीब घर से है, उसे अर्थिक मदद की और मलेशिया खेलने भेजा, वह बच्चा स्वर्ण पदक जीतकर लौटा हैI आज दिनांक- 10/09/2023 (रविवार) को बीकानेर रेस्टोरेंट में मनीष मंडल को सम्मानित करने हेतु एक समारोह आयोजित किया गयाI सभा की अध्यक्षता जागृति सेवा समिति की अध्यक्षता श्रीमती आशा वर्मा जी ने कीI विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण श्री वासुदेव आर्य जी थेI संस्था के अध्यक्ष श्री रवि कांत राजू जी द्वारा धात (DHAAT NGO) के बारे में बतायाI संस्था के द्वारा आर्थिक मदद की और मनीष मंडल को मलेशिया खेलने भेजा था जहां से मनीष ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कियाI वहां 20 देशों के लगभग 25-30 खिलाड़ी थे कुल पांच राउन्ड के बाद मनीष ने यह उपलब्धि हासिल कीI अब मनीष को 18 अक्टूबर 2023 को गल्फ कंट्री कतर में जेनेरेशन-1 का मैच खेलने जाना है, जिसमें हवाई यात्रा, रहने खाने व खेलने की कीट आदि में लगभग दो लाख खर्च आने की सम्भावना हैI समारोह में उपस्थित कई समाजसेवियों ने मनीष को आश्वासित किया कि धन के अभाव के कारण खेल में कहीं भी रुकावट नहीं आने देंगेI मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि सहित संस्था के संरक्षक डॉo रवीन्द्र चन्द्र जी ने मनीष को बधाई दी और यथासम्भव अर्थिक मदद का भरोसा दियाI मनीष ने धात संस्था का आभार व्यक्त किया और वादा भी किया कि आने वाले कॉम्पिटिशन में वो बेहतर प्रयास करेंगेI आगामी 2024 के ओलिंपिक में मनीष प्रतिभाग नहीं कर पायेंगे पर 2028 के ओलिंपिक के लिए उन्हें अपनी अच्छी रैंक लाते हुए एक स्वर्ण और दो कोई और मेडल जीतने होंगेI सम्मान समारोह में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा समाजसेवी उपस्थित थेI सबने धात संस्था के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा कीI समारोह में केवल भट्ट, प्रमोद पांडेय सावित्री टम्टा, राजेन्द्र प्रसाद, ऊषा आर्या , सार्थक राज, सिद्धार्थ राज प्रसाद, सहित कई गणमान्य व्यक्ती थेI