logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • देहरादून में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल देगा गर्मी से राहत, जानें मौसम अपडेट

देहरादून में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल देगा गर्मी से राहत, जानें मौसम अपडेट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 14 Feb 2025
  • 708
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 14 फरवरी 2025: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के चलते पारे में लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड में काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। चटक धूप खिलने की वजह से पाला लगातार बढ़ रहा है और फरवरी के महीने में गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं।

हालांकि देहरादून में बीच-बीच में मौसम का मिजाज बदलने से कुछ हद तक राहत मिल जाती है। बुधवार से बादलों की आंख मिचोली चल रही है और हवाएं चलने से तेज धूप से कुछ हद तक राहत भी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आंशिक बादल छा सकते हैं जबकि मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून के आसपास के क्षेत्र में भी पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क है। शुष्क मौसम और चटख धूप खिलने से पारे में भी तीन से चार डिग्री का इजाफा हुआ है।

प्रदेश की ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी से तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। बुधवार को भी सूरज की तपिश बरकरार रही और तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो वर्ष 2020 के बाद इस बार फरवरी का पहला पखवाड़ा का सबसे गर्म दिन है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस वर्ष शीतकाल में बारिश बेहद कम हुई है जिसका कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर रहा लेकिन ज्यादातर क्षेत्र शुष्क बने रहे। वहीं, शुष्क मौसम और नमी की कमी होने के कारण चमोली जिले के बद्रीनाथ वनप्रभाग के जंगल पिछले 5 दिनों से धधक रहे हैं। वन कर्मियों की हड़ताल पर चलते आग बुझाने में मुश्किल भी आ रही है।

बुधवार शाम को ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया था लेकिन रात के समय आग फिर भड़क गई। ऐसे में आग की आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। चमोली जिले के देवाल विकासखंड का यह क्षेत्र बद्रीनाथ वानप्रभा की पिंडर रेंज में पड़ता है यहां वहां गांव के टाकुला और जरोड तोक से लगे जंगल लगातार धधक रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की शाम जंगल की आग आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच गई थी लेकिन किसी तरह से उन्होंने इस पर काबू पा लिया, जबकि अन्य स्थानों पर लगी आग को काबू करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

 

 
Share
Previous Post
समान नागरिक संहिता पर फर्जी शिकायत दर्ज कराई तो लगेगा जुर्माना, UCC पर उत्तराखंड सरकार सख्त
Next Post
देहरादून समेत छह जिलों में आज छाए रहेंगे आंशिक बादल, जानें मौसम अपडेट
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं', लेखक गांव महोत्सव में बोले CM धामी, अटल जी को किया याद.

    • 29 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में टूटा 2023 का रिकॉर्ड: चारधाम यात्रा में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बना नया इतिहास.

    • 07 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.