logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • मणिपुर में बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत, सरकार के पास 3 साल बाकी, फिर क्यों लगाया गया राष्ट्रपति शासन? अमित शाह की मजबूरी समझिए

मणिपुर में बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत, सरकार के पास 3 साल बाकी, फिर क्यों लगाया गया राष्ट्रपति शासन? अमित शाह की मजबूरी समझिए.

 
  • Kunal Kataria
  • 14 Feb 2025
  • 734
image  

 

इंफाल : मणिपुर में केंद्र सरकार ने अपनी ही बीरेन सिंह सरकार की विदाई कर दी और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी के 11 साल के शासनकाल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब बीजेपी शासित पूर्ण बहुमत की सरकार वाले राज्य में केंद्र ने अनुच्छेद 356 लागू किया है। राष्ट्रपति शासन लागू करने से पहले सीएम ने इस्तीफा दे दिया था और नए नेतृत्व की संभावना जताई जा रही थी। तीन दिनों की रस्साकशी के बाद भी नए सीएम का चुनाव नहीं हो सका। मणिपुर में एन.बीरेन सिंह ने 2022 में दूसरी बार सरकार बनाई थी और तीन साल का कार्यकाल अभी बचा हुआ है। अभी विधानसभा को भंग नहीं किया गया है, मगर मणिपुर के राज्यपाल ही अब कामकाज संभालेंगे।
 

पीएम के अमेरिका दौरे से कनेक्शन क्या है?

मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने के बाद 3 मई 2023 को मणिपुर में हिंसा का दौर शुरू हुआ। कुकी और मैतेई के बीच हुई झड़पों में 237 लोग मारे गए, करीब 1500 घायल हुए। 60 हजार से अधिक लोगों ने मणिपुर से पलायन किया। पिछले डेढ़ साल से जारी मणिपुर हिंसा के कारण पीएम नरेंद्र मोदी की लगातार आलोचना हुई, मगर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व सीएम एन. वीरेन सिंह के साथ बना रहा। 9 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले उनसे इस्तीफा लिया गया। 10 फरवरी से शुरू होने वाला विधानसभा के सत्र को भी अचानक स्थगित कर दिया गया। इस्तीफे के चार दिन बाद 13 फरवरी को केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अमेरिकी दौरे में मणिपुर के मुद्दे को उठने की संभावना के कारण पीएम की यात्रा से पहले सीएम ने इस्तीफा दे दिया।

बीरेन सिंह से नाराज थे कुकी समुदाय के लोग

मणिपुर हिंसा के बाद सीएम एन.बीरेन सिंह पर पक्षपात के आरोप लगे। कुकी संगठनों का आरोप है कि संवैधानिक पद पर बैठे सीएम ने खुले तौर पर मैतेई गुटों का पक्ष लिया। इससे जुड़े एक वीडियो पर काफी विवाद भी हुआ। इसके बाद भी बीजेपी ने मणिपुर में नेतृत्व बदलने पर विचार नहीं किया। बताया जा रहा है कि कुकी संगठनों ने शांति वार्ता के लिए बीरेन सिंह के इस्तीफे की शर्त रखी थी। इस बीच सीएम बीरेन सिंह के खिलाफ बीजेपी के विधायक ही लामबंद होते रहे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के करीब 19 विधायक बीरेन सिंह से नाराज थे। अक्टूबर 2024 उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सीएम बदलने की मांग की थी। इसके बाद अमित शाह ने मणिपुर को संभालने की कोशिश की, मगर पार्टी में असंतोष बढ़ता गया।

सीएम के लिए कई नाम, मगर बीरेन समर्थक भी अड़े

10 फरवरी को विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की थी। बीजेपी को डर था कि इस अविश्वास प्रस्ताव को बीजेपी के बागियों का समर्थन मिल सकता है। अगर ऐसा होता तो केंद्रीय नेतृत्व की किरकिरी होना तय था। फ्लोर टेस्ट से पहले ही सीएम ने इस्तीफा दिया और राज्यपाल अजय भल्ला ने विधानसभा सत्र को स्थगित कर दिया। मणिपुर की राजनीति में दूसरा टर्न 9 फरवरी को बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद आया। हालात संभालने के लिए नॉर्थ ईस्ट प्रभारी सांसद संबित पात्रा ने इंफाल में कैंप किया। सीएम की रेस में स्पीकर थोकचोम सत्यब्रत सिंह, वाई.खेमचंद सिंह, टी बिस्वजीत और गोविंददास कोंथौजम के नाम सामने आए, मगर सहमति नहीं बन पाई। सूत्रों के अनुसार एन.बीरेन सिंह के समर्थन में करीब 15 विधायक हैं, जो अन्य नामों पर राजी नहीं हुए।

6 महीने ही स्थगित रह सकती है विधानसभा वरना..

2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार बहुमत का आंकड़ा पार किया था। 60 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 32, कांग्रेस ने 5 और अन्य ने 23 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाद में जेडी यू के पांच विधायकों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था और बीजेपी के 37 सदस्य हो गए। इसके अलावा उसे 11 अन्य विधायकों का समर्थन भी हासिल है, फिर भी विधायकों के विद्रोह और आपसी गुटबाजी के कारण नए नेता का चुनाव नहीं सकी। अब बीजेपी के पास दोबारा सरकार बनाने के लिए सिर्फ 6 महीने का वक्त है, मगर उससे पहले केंद्र को राज्य में कुकी और मैतेई गुटों को शांति वार्ता के लिए एक टेबल पर लाना जरूरी है। संवैधानिक नियमों के तहत दो विधानसभा सत्र के बीच 6 महीने का गैप ही हो सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विधानसभा भंग करनी होगी।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून समेत छह जिलों में आज छाए रहेंगे आंशिक बादल, जानें मौसम अपडेट
Next Post
भारत के हालात बदल गए...अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत देख दंग रह गए पाकिस्तानी विशेषज्ञ, बताई भारत की ताकत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्‍तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, जानिए किन विधायकों को मंत्री बनाने की चल रही चर्चा.

    • 20 Mar 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.