logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 17 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Monsoon news: उत्तराखंड में मानसून कब आएगा? ऋषिकेश, देहरादून और नैनीताल में IMD का ताजा अपडेट जानिए.
  • '140 करोड़ से ज्यादा नागरिकों का पवित्र भरोसा', IMA की 9 महिला कैडेट्स से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या-क्या कहा.
  • IMA POP ने रचा इतिहास, देश को मिलीं पहली नौ महिला सैन्य अफसर, जानिए कौन बना बेस्ट कैडेट.
  • पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड की चपेट में आया वाहन: भारी चट्‌टान गिरने से दो की मौत, 3 घायल.
  • शूटर जसपाल राणा की आखिरी विरासत! देहरादून के पौंधा की शूटिंग रेंज से तैयार होंगे नए 'चैंपियन'.
 
  • Home
  • भारत के हालात बदल गए...अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत देख दंग रह गए पाकिस्तानी विशेषज्ञ, बताई भारत की ताकत

भारत के हालात बदल गए...अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत देख दंग रह गए पाकिस्तानी विशेषज्ञ, बताई भारत की ताकत.

 
  • Vivek Singh
  • 15 Feb 2025
  • 1724
image  

 

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय अमेरिका का दौरा सम्पन्न हो गया है। अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तेल, गैस से लेकर टैरिफ और आप्रवासन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। वॉइट हाउस में पहुंचने पर ट्रंप ने मोदी का गले लगाकर स्वागत किया और भारतीय प्रधानमंत्री को ग्रेट लीडर कहा। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा की पाकिस्तान में खूब चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने मोदी को अमेरिका के न्योते पर हैरानी जताई है।

पाकिस्तान के विशेषज्ञ कमर चीमा ने अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी मूल के साजिद तरार से बात की और पीएम मोदी की अमेरिकी में मौजूदगी को लेकर सवाल किया। पाकिस्तानी एक्सपर्ट के लिए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अमेरिका में मौजूदगी सबसे ज्यादा हैरानी की बात रही। इसके पहले बीते साल बाइडन के कार्यकाल में जब मोदी वॉशिंगटन गए थे, तब अजीत डोभाल उनके साथ नहीं थे।

भारत के लिए हालात बदल गए हैं

साजिद तरार ने कहा कि भारत के लिए हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। पिछली बार अमेरिकी कोर्ट ने डोभाल के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। इस बार डोभाल खुलकर सामने हैं, जो बताता है कि किस तरह से बदलाव हुआ है। डोभाल ने अमेरिकी की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से भी मुलाकात की।

ट्रंप और मोदी के रिश्ते हैं पुराने

तरार ने तो यहां तक दावा कर दिया कि अमेरिका ने भारत को खुश करने के लिए अडानी के लिए कानून में बदलाव कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के रिश्ते ट्रंप के साथ नए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ने जहां से रिश्ते छोड़े थे, वहीं से शुरू किए हैं। बीते समय में वॉशिंगटन, डीसी में भारत का प्रभाव बढ़ चुका है। वो विवेक रामास्वामी की शक्ल में हो, सुंदर पिचाई हो या फिर तुलसी गबार्ड की शक्ल में हो।

चीन को फेल करने का प्लान

तरार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की ख्वाहिश है कि हर चीज में चीन का एकाधिकार खत्म हो। ट्रंप चीन के अंदर से बिजनेस को निकालकर उसे भारत में शिफ्ट करना चाहते हैं। हालांकि, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए ट्रंप के खुद बाहर न आने का जिक्र किया और इसे बुरा संकेत बताया।

 

 
Share
Previous Post
मणिपुर में बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत, सरकार के पास 3 साल बाकी, फिर क्यों लगाया गया राष्ट्रपति शासन? अमित शाह की मजबूरी समझिए
Next Post
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से लौटी ठंड, जानें मौसम के बदलते मिजाज को लेकर IMD की भविष्यवाणी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    '140 करोड़ से ज्यादा नागरिकों का पवित्र भरोसा', IMA की 9 महिला कैडेट्स से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या-क्या कहा.

    • 14 Jun 2026
  • image

    'हरिद्वार और ऋषिकेश का चूल्‍हा हरियाणा वाले चलाते हैं', उत्‍तराखंड वालों पर क्‍यों भड़क गए यूट्यूबर हर्ष छिकारा?.

    • 23 May 2026
  • image

    'देवभूमि में सड़कों पर नमाज नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं', उत्तराखंड के सीएम धामी का साफ संदेश.

    • 22 May 2026

Recent News

  • image

    Monsoon news: उत्तराखंड में मानसून कब आएगा? ऋषिकेश, देहरादून और नैनीताल में IMD का ताजा अपडेट जानिए.

    • 16 Jun 2026
  • image

    '140 करोड़ से ज्यादा नागरिकों का पवित्र भरोसा', IMA की 9 महिला कैडेट्स से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या-क्या कहा.

    • 14 Jun 2026
  • image

    IMA POP ने रचा इतिहास, देश को मिलीं पहली नौ महिला सैन्य अफसर, जानिए कौन बना बेस्ट कैडेट.

    • 14 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.