logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • बर्फबारी से ग्लेशियर हुए रिचार्ज, बढ़ी ठंड, आज भी होगी बारिश, जानें मौसम अपडेट

बर्फबारी से ग्लेशियर हुए रिचार्ज, बढ़ी ठंड, आज भी होगी बारिश, जानें मौसम अपडेट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 17 Feb 2025
  • 1151
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 17 फरवरी 2025: उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश में शनिवार से मौसम में बदलाव आया है। शनिवार को हुई बारिश और बर्फबारी का असर रविवार को भी रहा। सर्द हवाएं चलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का असर दिखाई दिया। जबकि रात का पर भी लुढ़क गया।

रविवार की सुबह मौसम साफ रहा लेकिन सर्द हवाएं चलने से ठंड भी रही। सुबह से खिली धूप के बाद दोपहर के समय बादल छा गए और एक बार फिर से मौसम में ठंडक आ गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश होने की संभावना है। आगामी 20 फरवरी को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है, जबकि बीच में दो दिन मौसम शुष्क रहेगा।

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लंबे समय के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से उत्तराखंड के ग्लेशियर रिचार्ज हो गए हैं। शनिवार को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी खासी बर्फबारी हुई है जिससे ग्लेशियरों को एक नया जीवन मिल गया है। इससे नदियों का जलस्तर भी बना रहेगा और आने वाले समय में पेयजल की समस्या से भी राहत मिलेगी।
कम बर्फबारी होने और तापमान बढ़ने से हिमालय में ग्लेशियर के साथ गंगा जमुना के सहायक नदियों पर भी संकट खड़ा हो गया है। हालांकि हाल ही में हुई बर्फबारी से फायदा मिल सकता है।

वहीं बर्फबारी और बूंदाबांदी ने चकराता में भी मौसम बदल दिया है। शीतलहर चलने से लोग परेशान है और क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। छावनी बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में लोग दिन भर घरों में दुबके रहे, जबकि बाजार में लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

वहीं औली में बर्फबारी होने से रविवार को पर्यटक उमड़ पड़े। पर्यटकों ने स्नो स्कूटर और स्कीईंग का भी लुत्फ उठाया। बर्फबारी की उम्मीद में पर्यटक अभी भी औली में डेरा डाले हुए हैं। पर्यटकों के भारी संख्या में आने से कारोबारियों में भी खुशी छाई हुई है। हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में भी बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। रविवार को दिन भर धूप खिली रही लेकिन शाम के समय मौसम बदलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

 

 
Share
Next Post
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने किया हंगामा, 20 फरवरी को पेश होगा बजट
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026
  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    'इस्लाम में मूर्ति पूजा नहीं होती है पर उनकी आस्था को क्यों रोक रहे', सारा अली खान के बचाव में उतरे हरीश रावत.

    • 30 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.