logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • यूसीसी में 'लिव-इन' के प्रावधान के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, 20 फरवरी को विधानसभा का करेगी घेराव

यूसीसी में 'लिव-इन' के प्रावधान के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, 20 फरवरी को विधानसभा का करेगी घेराव.

 
  • Vivek Mishra
  • 19 Feb 2025
  • 744
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में लागू की गई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में 'लिव-इन' संबंध के प्रावधान के विरोध में कांग्रेस पार्टी 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष करन माहरा ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर आम जनता की राय एकत्र करेगी और उसे एक ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजेगी।

करन माहरा ने कहा कि यूसीसी में 'लिव-इन' संबंध का प्रावधान उत्तराखंड की गरिमा और संस्कृति के खिलाफ है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देने के लिए पार्टी इसके खिलाफ 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी राज्य में आंदोलन के माध्यम से आम जनता की राय एकत्र करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्टी ने एक फार्म का प्रारूप तैयार किया है जिसके जरिए एकत्रित जनता की राय को ज्ञापन के रूप में राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने इसके लिए दो माह का समय निर्धारित किया है और आम जनता इस प्रावधान पर अपनी राय ऑनलाइन भी साझा कर सकती है। जिसके लिए कांग्रेस ने एक लिंक भी जारी किया है। माहरा ने आरोप लगाया कि 'लिव-इन' संबंधों के जरिए समाज में व्याभिचार फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी स्वयं के धर्म का रक्षक होने का दावा करती है, यूसीसी ने उसके दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उत्तराखंड में 27 जनवरी से यूसीसी लागू किया गया है, जिसमें विवाह और तलाक के अलावा 'लिव-इन' संबंध का भी प्रावधान किया गया है और इस संबंध में रहने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बनाया गया है।

 

 
Share
Previous Post
धामी कैबिनेट ने सख्त भूमि कानून बनाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी, इसी विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया जाएगा
Next Post
महिलाओं के लिए कैंसर वैक्सीन को लेकर आया बड़ा अपडेट, केंद्रीय मंत्री ने बताया कब होगी उपलब्ध
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.