logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • हॉर्मोनल असंतुलन होने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 संकेत, आयुर्वेद डॉक्टर ने बताए इसे संतुलित करने के कारगर उपाय

हॉर्मोनल असंतुलन होने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 संकेत, आयुर्वेद डॉक्टर ने बताए इसे संतुलित करने के कारगर उपाय.

 
  • Surender Agrawal
  • 16 Feb 2025
  • 951
image  

 

आज के समय में हार्मोनल असंतुलन होना और इसके चलते कई तरह की समस्याएं होना कॉमन हो गया है। हमारे शरीर में कई तरह के हार्मोन होते हैं, जो शरीर और दिमाग के लगभग सभी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। अगर हार्मोन असंतुलित हो जाएं तो फिर वजन कम होना या बढ़ना, मूड स्विंग्स, थकान, अनियमित पीरियड्स, डिप्रेशन, चिंता, ज़्यादा पसीना आना, सिर दर्द समेत तमाम समस्याएं हो सकती हैं।

ये हार्मोन होते क्या हैं और कैसे काम करते हैं? हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के मुताबिक, हार्मोन आपके शरीर के कैमिकल मैसेंजर्स होते हैं। एक बार ग्लैंड्स द्वारा आपके ब्लडस्ट्रीम में छोड़े जाने के बाद, वे आपके शरीर के काम करने के तरीके से लेकर आप कैसा महसूस करते हैं तक, सबकुछ कंट्रोल करने के लिए विभिन्न ऑर्गन्स और टिश्यू पर काम करते हैं।

हार्मोनल संतुलन कई चीजों के लिए अनिवार्य है, जैसे कि स्वस्थ पाचन, ऑप्टिमम एनर्जी, रेगुलर पीरियड्स, अच्छी नींद, ग्लोइंग स्किन, मजबूत बाल और शांतिपूर्ण माइंड। आइए जानते हैं हार्मोनल इंबैलेंस होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं, इसके कारण और संतुलित करने के तरीके।

हार्मोनल इंबैलेंस के कारण

bal

आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षाभावसार सावलिया(Dr Dixa Bhavsar Savaliya) नेहार्मोनल इंबैलेंस को लेकरजानकारी साक्षा की है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया, शरीर में हार्मोन के असंतुलित होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि यह प्यूबर्टी, प्रेग्नेंसी, पोस्ट डिलीवरी, मेनोपॉज, स्ट्रेस, सेंडेटरी लाइफस्टाइल,गलत खान-पान,दिन में सोना,देर रात तक जागना,अक्सर चिंता करना,खुद को पर्याप्त समय न देना,नकारात्मक मानसिकता आदि।

हार्मोनल इंबैलेंस के लक्षण

harmonal

महिलाओं के शरीर में हार्मोन अगर असंतुलित हो जाते हैं तो इस तरह के लक्षण सामने आ सकते हैं, जैसे कि-

हेयरफॉल

एक्ने

डल स्किन

ड्राई स्किन

बहुत ज्यादा ऑयली स्किन

अपच

कब्ज

ब्लोटिंग

इम्प्रोपर स्लीप

इर्रेगुलर पीरियड्स

कंसीव करने में समस्या

बहुत ज्यादा वजन बढ़ना या वजन कम होना।

हार्मोन्स को कैसे संतुलित करें

how

डॉक्टर दीक्षा ने हार्मोन्स को बैलेंस करने के भी तरीके साझे किए हैं।

1- शरीर में हार्मोन को वापस बैलेंस करने के लिए सुबह जल्दी उठें, सूर्योदय के बाद नाश्ता करें, सूर्यास्त से पहले डिनर करें और जल्दी सो जाएं।

2- अपने स्ट्रेस को मैनेज करना सीखें। तनाव से भी हार्मोन पर काफी असर पड़ता है।

3- अपने मील टाइम को फिक्स करें।अपना नाश्ता,दोपहर का भोजन और रात का खाना तय समय पर ही करें।

4- अच्छी नींद न केवलहार्मोन को संतुलित करनेबल्किचयापचय में सुधार,ऑप्टिमम लिवर डिटॉक्स,ग्लोइंग त्वचा और बहुत कुछ करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। रात 10 बजे तक सो जाना सबसे अच्छा है। डॉक्टर ने 7-8 घंटे की नींद लेने का सुझाव दिया है।

5- इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज करें। नियमित गतिविधि आपके ब्लड सर्कुलेशन को ऑप्टिमम बनाए रखती है, जो आपको ऑप्टिमम पोषण बनाए रखने में मदद करता है।

6- एक्सरसाइज के अलावा रोजाना मेडिटेशन की भी प्रैक्टिस करें।

7- बिना किसी गिल्ट माइंडफुल इंटिंग को अपनाएं और स्वस्थ कुकवेयर का उपयोग करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। उत्तराखंड बाइट इसकी सत्यता,सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

 

 

 
Share
Previous Post
महिलाओं के लिए कैंसर वैक्सीन को लेकर आया बड़ा अपडेट, केंद्रीय मंत्री ने बताया कब होगी उपलब्ध
Next Post
उत्तराखंड में धामी सरकार का बजट सदन में पेश, कृषि, ऊर्जा और पर्यटन पर जोर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.