logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 30 October 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • देहरादून समेत चार जिलों में होगी बारिश, ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना

देहरादून समेत चार जिलों में होगी बारिश, ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना.

 
  • Priyanka Thapa
  • 25 Feb 2025
  • 690
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 25 फरवरी 2025: उत्तराखंड के चार जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं 26, 27 और 28 फरवरी को प्रदेश भर में बारिश होगी।

मौसम विभाग ने 27 और 28 फरवरी के लिए आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है।

चटक धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है और लोग धूप से बचते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आज से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है और तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। 26 फरवरी को चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।

वहीं 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को प्रदेश भर में बारिश होने के साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की है।

भारी बर्फबारी को देखते हुए 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़के बंद होने की संभावना जारी की है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में बिजली, पानी के पाइप लाइन प्रभावित हो सकती है और पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है।

बर्फ जमा होने के कारण सड़के फिसलन भरी हो सकती हैं। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की हिदायत दी गई है और यह भी कहा गया है कि इस दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहे हैं।

वही प्रशासन को भी सलाह दी गई है कि 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर बर्फ हटाने की मशीनरी तैनात करने के लिए समय से कार्रवाई कर ली जाए। बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी का असर निचले इलाकों के तापमान पर भी पड़ सकता है।

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.9 और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 
Share
Previous Post
विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच, 3 विकेट लेकर गेम चेंजर कुलदीप यादव देखते रह गए
Next Post
भाजपा के मंत्री ने पहाड़ियों को लेकर की बदजुबानी, मैंने पुतले फूंकवाए... करन माहरा किया चैलेंज, केस करें
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026
  • image

    मसूरी जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम! रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड को जोड़ेगा नया 'एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर'.

    • 03 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.