logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • तैयारियों का जायजा लेने चमोली पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिए ये निर्देश

तैयारियों का जायजा लेने चमोली पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिए ये निर्देश.

 
  • Shubham Sehgal
  • 09 Apr 2025
  • 1175
image  

 

चमोली: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2025 की तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। इसको सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए राज्य सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन के सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, सिंचाई एवं चार धाम यात्रा के लिए बद्रीनाथ के नोडल अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने मंगलवार को चमोली जिले का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने कमेड़ा से लेकर बद्रीनाथ तक के यात्रा मार्ग में स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़कों की स्थिति, पार्किंग स्थलों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और रजिस्ट्रेशन एवं स्क्रीनिंग केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. आर राजेश कुमार ने चार धाम यात्रा समीक्षा के क्रम में सबसे पहले गौचर स्थित रजिस्ट्रेशन सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), मेला मैदान तथा कर्णप्रयाग स्थित ट्रॉमा सेंटर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में मरीजों के लिए पर्याप्त दवाओं का भंडारण, डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां, उपकरण और मेडिकल स्टाफ हर समय तैनात रहें।

डॉ. राजेश ने कहा कि जल्द ही चमोली में डायलिसिस मशीनें उपलब्ध करा दी जाएंगी, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि यदि किसी उपकरण या सुविधा की आवश्यकता हो तो संबंधित विभाग शासन को समय पर प्रस्ताव भेजें। इससे संसाधन समय रहते उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

13 भाषाओं में जारी होगी हेल्थ एडवाइजरी

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि आगामी यात्रा में श्रद्धालुओं की बेहतर स्क्रीनिंग और प्राथमिक उपचार के लिए कुल 20 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) और 50 स्क्रीनिंग पॉइंट्स स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में जनपद में 3 एमआरपी और 5 स्क्रीनिंग पॉइंट्स कार्यरत हैं। इस बार 5 नए एमआरपी और कई अतिरिक्त स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जो विशेष रूप से यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार के लिए होंगे।

स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी एमआरपी एवं स्क्रीनिंग सेंटरों के माध्यम से 13 विभिन्न भाषाओं में तैयार की गई हेल्थ एडवाइजरी का वितरण अनिवार्य रूप से किया जाए। यह एडवाइजरी श्रद्धालुओं को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य जोखिम, कोविड-19 जैसी संभावित बीमारियों, खानपान और आवश्यक सावधानियों की जानकारी देगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने हेतु प्रमुख बस स्टेशनों के पास ही स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित किए जाएं।
 

सचिव ने दिए कड़े निर्देश

चार धाम यात्रा की तैयारी के मद्देनज़र स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने रुद्रप्रयाग जनपद स्थित सिरोबगड़ और चमोली जनपद स्थित कमेड़ा भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क की जर्जर स्थिति और संभावित जोखिमों को देखते हुए कार्यदायी एजेंसियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कमेड़ा में 20 दिन के भीतर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने और सिरोबगड़ में स्लाइडिंग जोन का स्थायी समाधान खोजने के लिए तत्काल प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।

सचिव ने कहा कि चार धाम यात्रा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में एक भी अवरोध शासन को अस्वीकार्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चेताया कि समयसीमा के भीतर सभी कार्य हर हाल में पूरे हों ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत कमेड़ा भूस्खलन क्षेत्र में डामरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को 20 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। नंदप्रयाग के पार्थाडीप क्षेत्र में चार धाम यात्रा से पहले अस्थायी ट्रीटमेंट कार्य और मलबा निस्तारण का कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, जिसे 15 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एनएच-7 के पागल नाला क्षेत्र में उन्होंने भूस्खलन जोन की विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्यदायी संस्था को स्थायी समाधान के लिए रणनीति तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। वहीं जोगीधारा में बीआरओ को सड़क के बेस को मजबूती प्रदान करने एवं सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए गए।

सरकार की बताई प्राथमिकता

डॉ. आर राजेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि चार धाम यात्रा उत्तराखंड के लिए आस्था, पर्यटन और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सरकार इसे पूरी गंभीरता से ले रही है। इसीलिए स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सड़क, आपदा प्रबंधन, रजिस्ट्रेशन व्यवस्था और पर्यावरण संतुलन पर भी बराबर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई यात्रा संचालन में बाधा उत्पन्न कर सकती है।

सचिव ने कहा कि इसलिए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, एनएच, बीआरओ और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 
Share
Previous Post
चमोली में फिसलकर गिरी रूसी महिला, हाथ जोड़कर लगाई मदद की गुहार, पहाड़ की महिलाएं बनीं देवदूत
Next Post
उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गर्मी से राहत
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    अंकिता भंडारी केस में 24 घंटे में गिरफ्तारी, 88 दिन में 500 पन्नों की चार्जशीट: ADG ने बताई SIT जांच से सजा तक की पूरी कहानी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.