logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गर्मी से राहत

उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गर्मी से राहत.

 
  • Priyanka Thapa
  • 10 Apr 2025
  • 832
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 10 अप्रैल 2025: उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी से बुधवार को बारिश ने राहत दी है। प्रदेश में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली है।

हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में इस बारिश और अंधड़ ने आफत भी खड़ी कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी , बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंधड़ चल सकता है।
 

देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। शेष जिलों में ओलावृष्टि का जारी किया गया है।

विभाग ने आज प्रदेश की ज्यादा क्षेत्र में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ और बौछारें पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में पारा चढ़ता जा रहा था जिसके चलते मार्च महीने से ही गर्मी शुरू हो गई थी। देहरादून में तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, पहाड़ों में भी हालात ऐसे ही बने हुए थे। बारिश न होने और चटख धूप खिलने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ भी तपने लग गए थे।

हालांकि बुधवार को मौसम का मिजाज बदला और पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में बदलाव दिखाई दिया। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन बादल छाए रहने और हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। चमोली जिले के थराली में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से देवराडा और सिपाही गदेरे उफान में आ गए।

थराली देवाल मोटर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े तीन वाहन मलबे में दब गए, जबकि अन्य स्थानों पर भी वाहनों के ऊपर मलबा आ गया। वहीं, थराली- देवाल और ग्वालदम- थराली मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए। जिसकी वजह से लगभग डेढ़ घंटे तक 200 अधिक वाहन फंसे रहे। थराली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रथम तल में भी पानी भर गया।

बुधवार को हुई बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चमोली जनपद के पिंडर घाटी में मूसलाधार बारिश से उफान पर आए बरसाती नाले के मलबे में तीन वाहन दब गए। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और मलबा आने से सड़कें बाधित हो गई।

उत्तरकाशी में गंगोत्री, यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण रास्ता लगभग 2 घंटे के बंद रहा। वही ओलावृष्टि होने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

वहीं कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भी तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई जबकि अन्य जिलों का भी मौसम बदला रहा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले तीन दिन तक अनेक स्थानों पर बारिश और उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमपात की संभावना है।

 

 
Share
Previous Post
तैयारियों का जायजा लेने चमोली पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिए ये निर्देश
Next Post
उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, कई जगहों पर गंगा नदी में नहाने पर रोक लगी,जानिए वजह
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026
  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.