logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • दून विश्वविद्यालय में शुरू होगा हिंदू अध्ययन केंद्र, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

दून विश्वविद्यालय में शुरू होगा हिंदू अध्ययन केंद्र, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा.

 
  • Shubham Sehgal
  • 17 Apr 2025
  • 847
image  

 

हरिद्वार: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में 'सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज' की स्थापना की घोषणा की है। हरिद्वार में बैसाखी महापर्व के अवसर पर रविवार को मानव सेवा उत्थान समिति की ओर से आयोजित सद्भावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर में सीएम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य और देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की घोषणा करते हुए कहा कि वहां हिंदू सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विषयों पर शिक्षण और शोध-कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने और ज्ञान आधारित विकास की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में तेजी से पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरीडोर का निर्माण भी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। सीएम ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू किए जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे जाति, धर्म और लिंग के आधार पर होने वाले कानूनी भेदभाव को खत्म कर, सभी नागरिकों को समान अधिकार देने की दिशा में एक मजबूत पहल हुई है।

वसुधैव कुटुंबकम को कर रहे साकार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि भारत आज वैश्विक मंचों पर वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि चाहे कोविड-19 की वैश्विक महामारी हो या म्यांमार में आए हालिया भूकंप, भारत ने हमेशा मानवता के पक्ष में खड़े होकर मदद का हाथ बढ़ाया है।

सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हमेशा पूरी पृथ्वी को मानवता के एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया है। आज विश्व में कहीं भी कोई आपदा आती है तो भारत तत्काल पीड़ित देश को राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य करता है। म्यांमार के भूकंप के बाद देश की ओर से किया गया प्रयास इसका उदहारण है।

सतपाल महाराज ने किया संबोधित

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में उपस्थित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को आयोजन के लिए बधाई दी। सतपाल महाराज ने इस मौके पर कहा कि सनातन संस्कृति 'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया' की विचारधारा वाली रही है। इस विचार के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विनय रोहिल्ला, जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 
Share
Next Post
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की वर्षों तक उपेक्षा की गई,हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी बोले
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.