logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • देहरादून में नई पहल 'स्टेज पासिंग' पर चर्चा, मोबाइल एप के जरिए दिखाया डेमो

देहरादून में नई पहल 'स्टेज पासिंग' पर चर्चा, मोबाइल एप के जरिए दिखाया डेमो.

 
  • Shubham Sehgal
  • 23 Apr 2025
  • 956
image  

 

देहरादून: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत राज्य गुणवत्ता समन्वयकों की एक राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को देहरादून में आयोजित की गई। कार्यशाला में ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और आगामी पीएमजीएसवाई-4 कार्यों में अपनाई जाने वाली स्टेज पासिंग व्यवस्था पर विशेष फोकस रहा।

इस नई व्यवस्था के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य को चार चरणों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक चरण को आगे बढ़ाने से पूर्व संबंधित चरण की स्वीकृति प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) से अनिवार्य रूप से प्राप्त करनी होगी। यह प्रणाली निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।

इस अवसर पर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य द्वारा गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही कहा कि स्टेज पासिंग जैसी प्रणाली कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में प्रभावी सिद्ध होगी।

कार्यशाला के दौरान इस स्टेज पासिंग प्रणाली के लिए विकसित किए जा रहे मोबाइल एप का डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिससे इस प्रणाली के क्रियान्वयन में तकनीकी सहूलियत प्रदान होगी। कार्यक्रम में अमित शुक्ला, संयुक्त सचिव (आरसी) एवं महानिदेशक, एनआरआईडीए ने बताया कि पीएमजीएसवाई कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और यह नई प्रणाली मौजूदा गुणवत्ता तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

इस दौरान उत्तराखंड सरकार की सचिव, ग्रामीण विकास विभाग राधिका झा ने यूआरआरडीएद्वारा विकसित निरीक्षण एप की जानकारी दी। जिसके माध्यम से जूनियर इंजीनियर से लेकर मुख्य अभियंता स्तर तक की निरीक्षण गतिविधियों की निगरानी की जा सकेगी। उन्होंने भारत सरकार को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड राज्य अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर डॉ. आई.के. पाटेरिया, निदेशक (पी-III), एनआरआईडीए भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और पीएमजीएसवाई में गुणवत्ता निगरानी प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में हिमांशु खुराना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यूआरआरडीए और एस.के. पाठक, मुख्य अभियंता, यूआरआरडीए सहित देशभर से आए राज्य गुणवत्ता समन्वयकों ने भाग लिया और गुणवत्ता के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। यह बैठक न केवल ग्रामीण सड़क नेटवर्क के विकास एवं प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुई है, बल्कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत गुणवत्ता आश्वासन प्रणालीको और अधिक मजबूत करने में भी सहायक होगी।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून और पंतनगर में तापमान 37 डिग्री के पार, उमस भरी गर्मी कर रही लोगों को बेहाल
Next Post
पहलगाम आतंकी हमला:उत्तराखंड से नहीं हैं जान गंवाने वाले नीरज उधवानी, सीएम धामी ने रखा 2 मिनट का मौन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.